नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई रणवीर सिंह 'धुरंधर', पाकिस्तान में मचा तहलका, इस नंबर पर हो रही ट्रेंड
Dhurandhar: भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्तों में भले ही तल्खी बनी हुई हो, लेकिन सिनेमा अब भी दोनों देशों के दिलों को जोड़ने का काम कर रहा है। इसका ताजा उदाहरण नेटफ्लिक्स पाकिस्तान की ट्रेंडिंग लिस्ट है, जहाँ भारतीय फिल्मों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है। इस सूची में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने पहला स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया है।

नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर 'धुरंधर' नंबर-1
पाकिस्तान से सामने आई यह खबर भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशी की वजह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर इस समय सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म 'धुरंधर' बनी हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म भले ही पाकिस्तान में सिनेमाघरों में रिलीज न हुई हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
पाकिस्तानी दर्शकों को क्यों पसंद आई फिल्म
'धुरंधर' की कहानी पाकिस्तान के लयारी टाउन की पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई है, जो शायद वहां के दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित कर रही है। स्थानीय परिवेश और दमदार कहानी के चलते पाकिस्तानी दर्शक इस फिल्म को बड़े चाव से देख रहे हैं और इसकी खूब चर्चा हो रही है।
टॉप-10 में छाईं भारतीय फिल्में
फिक्स पेट्रोल (Fixed Petrol) के आंकड़ों के अनुसार, नेटफ्लिक्स पाकिस्तान की टॉप-10 ट्रेंडिंग फिल्मों में इस समय 10 भारतीय फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में 'धुरंधर' पहले पायदान पर है, जबकि धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' भी काफी पसंद की जा रही है। इसके अलावा 'दे दे प्यार दे 2', 'मर्दानी 2', 'जॉली एलएलबी', '96 मिनट्स' और अन्य भारतीय फिल्में भी ट्रेंड कर रही हैं।
पाकिस्तान में बॉलीवुड का पुराना क्रेज
पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता कोई नई बात नहीं है। दशकों से बॉलीवुड की कहानियां, संगीत और कलाकार वहां के दर्शकों को आकर्षित करते आए हैं। भाषा और संस्कृति की समानता के कारण भारतीय फिल्में पाकिस्तानी दर्शकों से भावनात्मक रूप से जुड़ जाती हैं।
'धुरंधर' के गानों का भी जबरदस्त असर
जब 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब इसके गानों ने खूब धूम मचाई थी। पाकिस्तान में भी इसके गानों का खासा क्रेज देखने को मिला। शादियों और आयोजनों में इसके गीत बजते रहे। खास तौर पर 'नैना लड़ावा' गाने पर पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो को थिरकते हुए देखा जाना, इस फिल्म की लोकप्रियता का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications