रणवीर सिंह की न्यूड फोटोशूट का ऐसे उड़ रहा मजाक, लोग बोले- नंगा ही तो आया है, क्या घंटा लेके जाएगा....
रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल एक मैगजीन के लिए उन्होंने इतना खतरनाक फोटोशूट कराया है कि उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तुरंत वायरल हो गईं, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं।
मुंबई, 22 जुलाईः बॉलीवुड के यूनीक फैशन स्टाइलिश अभिनेता रणवीर सिंह न सिर्फ एक बहुत अच्छे एक्टर हैं बल्कि अपनी अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए भी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी एक्टिंग से लेकर अपने ड्रसिंग सेंस तक के लिए सुर्खियों में छाए रहते हैं। हालांकि अपने अजीबोगरीब फैशन के चलते वह कई बार जमकर ट्रोल भी हो जाते हैं। लोग यहां तक कह देते हैं कि उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी उनका ड्रेसिंग सेंस नहीं सुधार सकीं। लेकिन रणवीर सिंह सुधरने वालों में से नहीं। वह किसी भी इवेंट में कुछ भी पहनकर चले जाते हैं जिसके लिए वह ट्रोल हो जाते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल एक मैगजीन के लिए उन्होंने इतना खतरनाक फोटोशूट कराया है कि उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तुरंत वायरल हो गईं, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं।

बिना कपड़ों के नजर आए रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एक ऐसा फोटोशूट करा लिया है जिसके लिए सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। अपने लुक्स और कपड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनकी न्यूड तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं और फैंस अलग-अलग तरह से इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

पेपर मैगजीन के लिए कराया न्यूड फोटोशूट
आपको बता दें कि लोगों के मजाक से बेफिक्र रहने वाले और अपने फैशन से कोई समझौता न करने वाले रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए हद से ज्यादा बोल्ड फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह पूरी तरह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। रणवीर एक टर्किश कार्पेट पर अलग-अलग अंदाज में पोज दे रहे हैं। इस फोटोशूट की किसी तस्वीर में वह बिना कपड़ों के लेटे हुए हैं तो किसी में वह खड़े हैं।
बोल्ड फोटोशूट पर रणवीर सिंह का बयान
रणवीर सिंह की एक तस्वीर का पोज देखकर लोग उसे बर्ट रेनॉल्ड्स से प्रेरित बता रहे हैं क्योंकि उन्होंने भी इसी मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। मैगजीन के साथ इंटरव्यू में रणवीर ने अपनी फिल्मों और फैशन के बारे में बात की है। उन्होंने कहा- फिजिकली न्यूड होना मेरे लिए बहुत आसान है। मेरे कुछ परफॉर्मेंस में मुझे नेकेड किया गया है। आप मेरी आत्मा देख सकते हैं। वह कितनी नेकेड है? मैं एक हजार लोगों के सामने नेकेड हो सकता हूं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। बस इतना है कि लोग असहज हो जाते हैं।
रणवीर के फोटोशूट पर फैंस के कमेंट्स
रणवीर का ये न्यूड फोटोशूट देखकर उनके फैंस को बिजली का झटका लगा है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि रणवीर सिंह ऐसा भी कर सकते हैं। फैंस का दिमाग तस्वीरें देखकर सुन्न हो गया है। रणवीर की तस्वीरों पर उनके फैंस जबरदस्त कमेंट्स कर रहे हैं। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से मीम्स की झड़ी लग गई है।
मीम्स हो रहे हैं वायरल
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को लेकर खूब मीम्स वायरल हो रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर जमकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक सोशल मीडिया सूजर ने उनके इस न्यूड फोटोशूट पर कमेंट करते हुए लिखा है- नंगा ही तो आया है क्या घंटा लेकर जाएगा। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- पत्नी दीपिका जी कुछ बोलती क्यों नहीं इन्हें...कोई रोको इन्हें भाई।

इन फिल्मों में आएंगे नजर
रणवीर सिंह हाल ही में नेटफ्लिक्स के इंटरेक्टिव स्पेशल शो 'रणवीर वर्सेज वाइल्ड' में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे। वहीं, वह अब आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। ये फिल्म 11 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications