Ranveer Singh ने पूजा हेगड़े के साथ की ऐसी हरकत, तो रोहित शेट्टी बोले-'अजीब जानवर है ये'

रणवीर सिंह ने फिल्म सर्कस की शूटिंग के दौरान एक फनी वीडियो शेयर किया है। इसमें रोहित शेट्टी ने उन्हें अजीब जानवर कहा है।

Ranveer Singh Viral Video: इन दिनों रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा में बने हैं। जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस बीच एक्टर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट से एक फनी वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

रणवीर सिंह ने सर्कस के सेट शेयर किया फनी वीडियो

रणवीर सिंह ने सर्कस के सेट शेयर किया फनी वीडियो

दरअसल, रणवीर सिंह फिल्मों की शूटिंग के दौरान अक्सर सेट पर जमकर मस्ती करते हैं। जिसकी झलक वह फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं वह अपनी को-स्टार्स के साथ भी काफी एंजॉय करते हैं। अब हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्म सर्कस के सेट से एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्हें रोहित शेट्टी अजीब जानवर कह रहे हैं।

पूजा हेगड़े के साथ एक्टर ने की ऐसी हरकत

दरअसल, इस वीडियो में चारों तरफ बहुत सारे केक और पेस्ट्री नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह अपने हिस्से की पेस्ट्री खत्म कर चुके हैं। वहीं पूजा हेगड़े केक खाते हुए नजर आ रही हैं। वह जैसे ही देखती हैं रणवीर सिंह की नजर उनके केक पर है जो एक्ट्रेस तुरंत उनके सामने केक को हटा देती हैं। तभी रोहित शेट्टी एक डॉयलाग मारते हैं।

रोहित शेट्टी ने कहा अजीब जानवर

रोहित शेट्टी ने कहा अजीब जानवर

रोहित शेट्टी रणवीर सिंह पर एक फनी कमेंट करते हुए कहते हैं कि, अजीब जानवर है ये कितना भी खाए बस भूखा ही रहता है। रणवीर सिंह ने इस फनी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे देखकर आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। फिलहाल एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह ने शेयर किया वीडियो

रणवीर सिंह ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'शेयरिंग केयरिंग है, लेकिन @hegdepooja को केवल केक की परवाह है!' वहीं पूजा ने उनके इस पोस्ट पर एक फनी रिएक्शन दिया। उन्होंने कमेंट कर लिखा कि, 'मुझे परवाह है कि आप खुद की बॉडी को बनाए रखें! सुनिश्चित करें कि आप अपनी डाउइ पर टिके रहें। हालांकि बिस्कॉफ केक... सॉरी नॉट सॉरी।

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में दिखाई देंगे। जो कि, 25 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर के अलावा जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, अश्विनी कालसेकर, मुकेश तिवारी और सिद्धार्थ जाधव जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+