3 घंटे में पूरा हुआ था रणवीर सिंह का बिना कपड़ों का फोटोशूट, फोटोग्राफर ने बताई एक्टर की हालत

फोटोग्राफर आशीष शाह ने बताया कि रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का आइडिया उनक और खुद रणवीर का था। दोनों ने मिलकर ये फैसला लिया था।

मुंबई, 27 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की लाइफ में पिछले कुछ दिनों से हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें वायरल होने के बाद से इंटरनेट पर तबाही मची हुई है। कुछ लोग इन तस्वीरों को लेकर रणवीर सिंह की जमकर आलोचना कर रहे हैं वहीं उनके फैंस तस्वीरों की तारीफ करते हुए उन्हें सुपर बोल्ड बता रहे हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट कराया था। जहां पूरी दुनिया रणवीर सिंह के इस फोटोशूट की बात कर रही है और मीडिया हर किसी से उनकी राय मांग रही है, ऐसे में जिन्होंने ये तस्वीरें रणवीर के सामने खड़े होकर अपने कैमरे में कैद की है उनकाी राय जानना भी बहुत जरूरी है। उस फोटोग्राफर का नाम आशीष शाह है, जिन्होंने बिना कपड़ों में रणवीर सिंह का फोटोशूट किया। आइए जानते हैं फोटोग्राफर आशीष शाह ने कौन से खुलासे किए।

3 घंटे में पूरा हुआ था फोटोशूट

3 घंटे में पूरा हुआ था फोटोशूट

ईटाइम्स से बातचीत में फोटोग्राफर आशीष शाह ने बताया कि रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का आइडिया उनक और खुद रणवीर का था। दोनों ने मिलकर ये फैसला लिया था। फोटोग्राफर आशीष शाह ने बताया- पेपर मैगजीन से रणवीर सिंह की बात काफी समय पहले से हो रही थी। हालांकि पहले ये नहीं हो पाया, लेकिन आखिरकार इसे हम कर पाए। यह एक डिमांडिंग शूट था क्योंकि रणवीर को एक खास शारीरिक बनावट में रहना था और मैं उन्हें एक अलग पॉश्चर में दिखाना चाहता था। फोटोग्राफर आशीष शाह ने बताया कि इस फोटोशूट को करने में उन्हें करीब 3 घंटे का समय लगा था। रणवीर सिंह का ये न्यूड फोटोशूट बांद्रा के महबूब स्टूडियो में किया गया था।

रणवीर सिंह हमेशा शेप में रहने वाले व्यक्ति हैं

रणवीर सिंह हमेशा शेप में रहने वाले व्यक्ति हैं

आशीष शाह ने आगे बताया- मुझे नहीं लगता कि उन्हें उनकी तरफ से किसी बड़े फिजिकल बदलाव की जरूरत पड़ी क्योंकि वह लगभग हमेशा ही शेप में होते हैं। इसे पहले पेपर मैगजीन ने फेमस किम कार्दशियन की तस्वीरें ली थी। उन्होंने मुझे भी शामिल किया था। मैं उनके साथ पहले भी काम कर चुका हूं। हालांकि रणवीर के साथ मेरी ये पहली मुलाकात थी।

Recommended Video

    Ranveer Singh Nude Photoshoot: Indore में Clothes इकट्ठा कर रहे लोग | वनइंडिया हिंदी | *News
    बॉडी ऑफ वर्क के बारे में जानकारी जरूरी

    बॉडी ऑफ वर्क के बारे में जानकारी जरूरी

    फोटोग्राफर ने आगे बताया- हम जैसे ही मिले तभी से सब कुछ कम्फर्टेबल था। फोटोशूट के समय रणवीर सिंह न तो शरमा रहे थे और न ही कॉन्शियस थे। उन्होंने काफी अच्छे से परफॉर्म किया। हमारा एक-दूसरे के लिए बड़ा ही हेल्दी म्यूचुअल रिस्पेक्ट था। मुझे लगता है कि उन्हें भी मेरे बॉडी ऑफ वर्क के बारे में जानकारी थी। उन्होंने आगे कहा- मैं किसी ऐसे सिलेब्रिटी को शूट करना पसंद नहीं करता जब तक हमें एक-दूसरे पर यकीन न हो।

    रणवीर सिंह काफी टैलेंटेड हैं

    रणवीर सिंह काफी टैलेंटेड हैं

    रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर चल रहे हंगामे को लेकर फोटोग्राफर आशीष शाह ने कहा- हम हर चीज पर कोई न कोई मुद्दा बना सकते हैं। रणवीर अपनी बॉडी को लेकर काफी कम्फर्टेबल थे। यह काफी था कि रणवीर जैसे टैलेंटेड एक्टर ने मुझे अपने हिसाब से शूट करने की अनुमति दी थी। रणवीर सिंह ने बस अपना काम किया। उन्होंने फोटोशूट से पहले मुझसे छेर सारी बाते कीं। उन्होंने अपनी फिल्मों और उनके डायरेक्टर्स को लेकर कई सारी चीजें मुझे बताईं।

    फोटोशूट पर हंगामा करना बेकार है

    फोटोशूट पर हंगामा करना बेकार है

    फोटोग्राफर आशीष शाह ने बताया- मैंने फिल्म कैमरा से ये तस्वीरें ली थीं। रणवीर सिंह ने ये तस्वीरें वहां देखी ही नहीं। उन्होंने अपना फोटोशूट करवाया जो कि उनके लिए एक काम था और शूट खत्म होने के बाद वहां से चले गए। रणवीर सिंह काफी सुलझे हुए इंसान हैं। उन्होंने मुझे आराम से मेरा काम करने दिया। ऐसे में ये सब हंगामा बिल्कुल बेकार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+