'भाई का स्टाइल देखो, ऐसा लग रहा है...', साउथ सुपरस्टार विजय ने पहनी चप्पल तो मंच पर रणवीर ने उड़ाया मजाक
'भाई का स्टाइल देखो, ऐसा लग रहा है...', साउथ सुपरस्टार विजय ने पहनी चप्पल तो मंच पर रणवीर ने उड़ाया मजाक
मुंबई, 22 जुलाई: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म "लाइगर" (Liger trailer) का ट्रेलर जमकर धमाल मचा रही है। इसे ट्विटर पर ट्रेलर ऑफ द ईयर भी कहा जा रहा है। लाइगर का ट्रेलर 21 जुलाई को जारी किया गया था। विजय और अनन्या दोनों ने ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पहले हैदराबाद में विजय और अनन्या दोनों ने ट्रेलर लॉन्च किया, उसके बाद शाम को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च का इवेंट रखा गया। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता रणवीर सिंह भी आए थे। लेकिन इस दौरान रणवीर सिंह ने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का मंच पर सबके सामने मजाक बना दिया क्योंकि उन्होंने चप्पल पहनी थी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बहुत सिम्पल लुक में दिखें साउथ सुपरस्टार विजय
मुंबई में शाम 21 जुलाई को हुए ट्रेलर लॉन्च इंवेंट में जहां फिल्म "लाइगर" की एक्ट्रेस अनन्या पांडे बहुत ज्यादा ग्लैमरस लुक में दिखीं, वहीं फिल्म के अभिनेता विजय देवरकोंडा सिंपल लुक में दिखें। विजय ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर 'द' लिखा हुआ था, जिसे बेज कार्गो पैंट और सफेद चप्पल के साथ उन्होंने पहना था। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इंवेंट में रणवीर सिंह अपने ही फैशन स्टाइल में नजर आएं। रणवीर काले रंग की टी-शर्ट और प्रिंटेड ब्लैक ट्राउज़र पहने हुए थे, जिसे सिल्वर-ग्रे जैकेट और ब्लैक बूट्स के साथ पेयर किया गया था।

चप्पल की वजह से रणवीर ने बना दिया विजय का मजाक
ट्रेलर लॉन्च इंवेंट में गेस्ट बनकर आए रणवीर सिंह ने कहा, ''भाई का स्टाइल देखो, ऐसा लग रहा है, ये मेरे ट्रेलर लॉन्च पर आया है या मैं उनके ट्रेलर लॉन्च पर आया हूं।'' रणवीर ने विजय की तुलना जॉन अब्राहम से भी कर दी। बता दें कि जॉन अब्राहम अक्सर इवेंट्स में चप्पल पहनकर जाते हैं। रणवीर ने आगे कहा, 'जॉन अब्राहम के बाद अगर किसी ने चप्पल का स्टाइल और स्वैग दिखाएगा कोई तो ये विजय हैं।'

सारा विजय को डेट करना चाहती हैं, इस पर रणवीर ने किया कमेंट
इवेंट में करण जौहर से बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, ''सर, लस्ट की क्या बात करें, इसके ऑब्जेक्ट की क्या बात करें, आपको तो पता ही आपके ब्लॉकबस्टर शो (कॉफी विद करण) में हमें पता चला है कि साउथ वालों की कितनी डिमांड है, नॉर्थ इंडिया में।'' रणवीर सिंह का ये तंज सारा अली खान पर था। हाल ही में सारा अली खान ने करण जौहर के चैट शो, कॉफ़ी विद करण के दूसरे एपिसोड के दौरान कहा कि वह विजय देवरकोंडा को डेट करना चाहती हैं।

'मैं उस दिन का इंतजार कर रहा, जिस दिन साउथ-नार्थ नहीं कहा जाएगा...'
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में विजय ने कहा, ''मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जिस दिन साउथ-नार्थ नहीं कहा जाएगा। सिर्फ एक ही नाम होग...भारतीय सिनेमा। हमें सिर्फ भारतीय अभिनेता कहा जाए। यही सच्चाई है, जिसकी ओर हमें देखना चाहिए..।''

25 अगस्त को रिलीज होगी विजय की फिल्मा 'लाइगर'
विजय और अनन्या पांडे की फिल्म 25 अगस्त 2022 को पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ रिलीज होगी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा मुंबई के एक अंडरडॉग फाइटर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक एमएमए चैंपियनशिप में भाग लेता है। फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगंनाध हैं।












Click it and Unblock the Notifications