"सुहागरात" के बवाल के बाद रणवीर सिंह का जंगली KISS वायरल, Video
"सुहागरात" के बवाल के बाद रणवीर सिंह का जंगली KISS वायरल, Video
नई दिल्ली, 12 जुलाई: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपने अतरंगी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में "सुहागरात" में सेक्स को लेकर खूब चर्चा में आए रणवीर सिंह का अब जंगली KISS सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। यहां तक कि इस वीडियो पर जमकर मीम्स भी बन रहे हैं। इस KISS वाले वीडियो ने ट्टीटर पर सनसनी मचा दी है।

रणवीर सिंह बेयर ग्रिल्स के साथ आए नजर
दरअसल, रणवीर सिंह ने हाल ही नेटफ्लिक्स पर अपने इंटरेक्टिव स्पेशल रणवीर बनाम वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए। इस शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स जो जंगल के विशेषज्ञ हैं उनके साथ एक्टर काफी खुले हुए नजर आए। शो का प्रीमियर पिछले हफ्ते हुआ था।

शो में रणवीर को बचाते हैं बियर ग्रिल्स
दरअसल, इस शो में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए सर्बिका रामोंडा नामक एक दुर्लभ फूल हासिल करने के लिए सर्बियाई जंगल में हैं। उनकी खोज में उनकी मदद करने वाले विश्व प्रसिद्ध विशेषज्ञ बेयर ग्रिल्स हैं। शो के शुरुआती सीक्वेंस में रणवीर बेयर ग्रिल्स को लेकर एक हेलिकॉप्टर से 'बचाया' जाता है।

Bear Grylls को रणवीर सिंह ने जंगली स्टाइल में किया KISS
जिसके बाद रणवीर सिंह शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स को उत्तेजित होकर चूमते लगते हैं। रणवीर ग्रिल्स को बाहों में भरकर जंगली लोगों की तरह चूमते ही जा रहे हैं। चंद सेकेन्ड में रणवीर ने ग्रिल्स को कई बार चूम लिया।

ग्रिल्स की हुई ये हालत
चंद सेकेन्ड में रणवीर ने ग्रिल्स को कई बार चूम लिया। गाल और गर्दन पर बार-बार चूमने लगते हैं और उन्हें अपना सबसे प्यारा मोगली कहते हैं। वहीं ग्रिल्स रणवीर के इस बर्ताव पर काफी असहज महसूस कर रहे थे। इस वीडियो के सामने आते ही इस पर जमकर मीम्स बनने लगे।
Border line assault pic.twitter.com/1ofaE3EAHa
— Rurush (@Rurush18) July 10, 2022
यूजर्स बता रहे इसे ह रणवीर और बेयर का गहराइयां 2 का टीज़र
एक इंस्टाग्राम यूजर ने हाल ही में इस छोटी क्लिप को साझा करते हुए लिखा "शायद बेयर ग्रिल्स के जीवन का सबसे डरावना क्षण"। क्लिप को ट्विटर पर कई यूजर्स ने शेयर किया और लोग इस पर मीम्स शेयर करने लगे। वीडियो का जवाब देते हुए, एक यूजर ने ट्वीट में लिखा था, "यह रणवीर और बेयर ग्रिल्स का गहराइयां 2 का टीज़र है।"

रणवीर ने बेयर का किया शारीरिक उत्पीड़न
एक मीम में कहा गया है, "बेयर ग्रिल्स ने वर्षों में कई खतरनाक जीवों को संभाला लेकिन यह रणवीर का जंगली किस नहीं भूलेगा वो बुरे सपने जैसा होगा।"कई मीम्स ने सोचा कि हैरान दीपिका पादुकोण इस पल कैसे रिएक्ट करेंगी। कई लोग कह रहे ग्रिल्स का रणवीर सिंह ने शारीरिक उत्पीड़न कर दिया।

पीएम मोदी भी जा चुके हैं इस शो में
बेयर ग्रिल्स एक प्रसिद्ध विशेषज्ञ और टीवी का फेमस चेहरा हैं। वह मैन वर्सेज वाइल्ड और इनटू द वाइल्ड जैसे लोकप्रिय शो में दिखाई दिए। रणवीर से पहले, कई भारतीय सेलेब्स अक्षय कुमार, अजय देवगन, रजनीकांत, विक्की कौशल और यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके साथ अपने जंगल में जिंदा रहने के लिए कठिन क्षण बिताए हैं।

रणवीर सिंह ने शो में कहा था सुहागरात पर किया था सेक्स
बता दें कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह पहुंचे थे और उन्होंने राज खोला था कि दीपिका पादुकोण के साथ उन्होंने सुहागरात पर सेक्स किया था। रणवीर सिंह ने कहा था मैं उस रात फुल ऑन था। रणवीर सिंह ने ये भी बताया था कि उनकी अपनी फेवरेट सेक्स प्ले लिस्ट है जिसे वो उस खास समय पर प्ले करते हैं। रणवीर का ये बयान जमकर वायरल हुआ था और इंटरनेट पर जमकर बवाल मचाया था।












Click it and Unblock the Notifications