Ranveer Singh नहीं हैं आउटसाइडर! बल्कि इस एक्ट्रेस के हैं पोते, सोनम कपूर से भी है खास रिश्ता
रणवीर सिंह का उन सितारों में लिया जाता है जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड जगत में कदम रखा। कहा जाता है कि वह एक आउटसाइडर थे जबकि ये पूरी तरह से सच नहीं है।
Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का नाम टॉप एक्टर्स में शुमार है। उन्होंने 2010 की फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड जगत में कदम रखा था। अभी तक वह अपने करियर में 13 से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। लोगों का मानना है कि वह बॉलीवुड जगत के आउटसाइडर हैं। लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि यह पूरी तरह से सच नहीं है।
आउटसाइडर का मतलब होता है जिसने अपने दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया हो और उनके परिवार में किसी का भी इंडस्ट्री से कोई खास कनेक्शन नहीं रहा हो। ऐसा ही कुछ लोग रणवीर सिंह को लेकर मानते हैं कि वह आज जो भी हैं अपने दम पर हैं। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह की बॉलीवुड में रिश्तेदारी दूर-दूर तक फैली है। चलिए जानते हैं कैसे

रणवीर सिंह की दादी थी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस
50 के दशक की फेमस एक्ट्रेस चांद बर्क रणवीर सिंह की दादी थी। उनके बेटे का नाम जगजीत सिंह भवनानी है जिनके बेटे रणवीर सिंह हैं। रणवीर सिंह के दादा का नाम सुंदर सिंह भवनानी था। जिनकी सगी बहन यानी रणवीर सिंह की बुआ मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर की नानी थीं। यानी की रिश्ते में सोनम कपूर रणवीर सिंह की बहन लगी। इस तरह वह अनिल कपूर के भी रिश्तेदार लगे।
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह हैं भाई-भाई
ये तो सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर सोनम कपूर के कजिन लगते हैं क्योंकि वह बोनी कपूर के बेटे हैं। रिश्ते में बोनी कपूर और अनिल कपूर भाई लगते हैं। ऐसे में रणवीर और अर्जुन भी भाई-भाई हुए। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं।
रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में है। जिसमें एक बार फिर वह आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन करण जौहर द्वारा किया गया है। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications