'कौन हैं आप?' जब Ranveer Singh को नहीं पहचान पाया ये शख्स, तो एक्टर के जवाब ने लूट ली महफिल

रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें F1 दिग्गज रेसर मार्टिन एक्टर को नहीं पहचान पाए और उनसे उनका नाम पूछा।

Ranveer Singh Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह शनिवार को दुबई में एक अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुए थे। जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इसके बाद वह रविवार को अबू धाबी ग्रां प्री 2022 बतौर ऑडियंस शामिल हुए थे। जिसकी झलक एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस दौरान मार्टिन ने एक्टर का इंटरव्यू लिया। हालांकि वह रणवीर सिंह को पहचान नहीं पाए और उनसे उनका नाम पूछा।

मार्टिन ब्रुन्डल ने रणवीर सिंह से बातचीत

मार्टिन ब्रुन्डल ने रणवीर सिंह से बातचीत

रणवीर सिंह का इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक्टर एक ऑडियंस के तौर पर अबू धाबी में आयोजित ग्रां प्री 2022 में पहुंचे। वीडियो में एक्टर को फॉर्मूला 1 रेस के ग्राउंड में देखा जा सकता है। इस दौरान होस्ट मार्टिन ब्रुन्डल से बातचीत करते हैं।

एक्टर से पूछा 'आप कौन हैं?

एक्टर से पूछा 'आप कौन हैं?

हालांकि हैरानी की बात यह थी कि ब्रुन्डल को नहीं मालूम था कि आखिर रणवीर सिंह कौन हैं। उन्होंने रणवीर सिंह से पूछा कि, 'आप कौन हैं'? साथ ही उन्होंने एक्टर से खुद को इंट्रोड्यूस कराने को कहा। ब्रुन्डल रणवीर सिंह से पूछते हैं कि, "कैसे हैं आप?" इसका जवाब देते हुए रणवीर ने कहा, "मैं इस वक्त टॉप पर हूं, मैं काफी उत्साहित हूं"। तभी मार्टिन ने फिर रणवीर से कहा, "मैं भूल गया हूं कि आप कौन हैं, क्या आप मुझे बता सकते हैं?"

रणवीर सिंह ने दिया ये मजेदार जवाब

ये सुनकर रणवीर सिंह काफी हैरान हो जाते हैं। हालांकि उन्होंने इसका जवाब बड़ी सहजता से दिया। रणवीर ने जवाब देते हुए कहा कि, 'मैं बॉलीवुड एक्टर हूं, सर। मैं मुंबई, भारत से हूं और मैं एक एंटरटेनर हूं।" इसके बाद मार्टिन को एक्टर का लुक काफी पसंद आया और उन्होंने एक्टर के आउटफिट की खूब तारीफ की।

मार्टिन ने की रणवीर सिंह के आउटफिट की तारीफ

मार्टिन ने की रणवीर सिंह के आउटफिट की तारीफ

मार्टिन ने एक्टर की तारीफ कर कहा कि, "आपके आउटफिट बेहतरीन है, काफी अच्छा लग रहा है।" रणवीर मार्टिन की इस बात से काफी खुश हो जाते हैं और वह हंसते हुए कहते हैं कि, "आप सबसे अच्छी बात जानते हैं सर, मुझे यह सब सुबह वापस भेजना है।" खैर रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया।

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी स्क्रीन शेयर करेंगी। ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+