FIFA World Cup में रणवीर सिंह को ऐसे देख लोगों की खुली रह गईं आंखें, कहा- लगता है पैसे हार गए ये.....

FIFA World Cup: एक मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि फीफा का फाइनल मैच देखने पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अर्जेंटीना की जीत पर खुशी से कूद पड़ते हैं।

ranveer singh

FIFA World Cup: गत 18 दिसंबर को कतर में फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच था। फाइनल गेम को लेकर दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमी उत्साहित नजर आ रहे थे। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले गए इस रोमांचक फाइन मैच को स्टेडियम मं लाइव देखने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। इन स्टार्स में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शामिल थे। मैच में भले ही फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अर्जेंटीना ने अपने नाम कर ली हो लेकिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इस दिन खूब वायरल हुए। रएक तरफ जहां दीपिका पादुकोण ने फीफा वर्ल्ड कप की ट्राफी को लॉन्च किया वहीं रणवीर सिंह भी फाइनल मैच के उत्साह को लेकर डांस करते नजर आए। फिलहाल रणवीर सिंह और उनकी रीयल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका और रणवीर के इस वीडियो को देखने के बाद से लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

दीपिका और रणवीर का वीडियो हो रहा है वायरल

दीपिका और रणवीर का वीडियो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए कतर के स्टेडियम पर पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर और दीपिका मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। दोनों हैरानी भरी निगाहों से मैदान की तरफ देख रहे हैं और फिर अर्जेंटीना की जीत पर दोनों खुशी से कूद पड़ते हैं।

रणवीर सिंह ने बनाई अनोखी शक्ल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को ओवरएक्टिंग की दुकान कह रहे हैं। कई लोग रणवीर सिंह का जमकर मजाक बना रहे हैं। कुछ लोग रणवीर सिंह की शक्ल देखकर उनका मजाक बनाने में लगे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसा लग रहा कि रणवीर सिंह शर्त में पैसे हार गए हैं। ये तो गजब के ड्रामेबाज हैं।

फैन ने बनाया रणवीर सिंह का वीडियो

आपको बता दें कि स्टेडियम में मौजूद दीपिका और रणवीर के कई फैंस ने उनका वीडियो बनाया है। फैन द्वारा बनाए गए एक वीडियो में रणवीर सिंह पहले तो कुछ डिस्कस करते दिखाई देते हैं और फिर फैन की तरफ देखकर हाथ हिलाते नजर आते हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह और रवि शास्त्री का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण ने लॉन्च की फीफा ट्रॉफी

दीपिका पादुकोण ने लॉन्च की फीफा ट्रॉफी

जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह कतर के इस स्टेडिय में केवल मैच देखने के लिए पहुंचे थे। वहीं उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अर्जेंटीना और फ्रांस का फाइनल मैच शुरू होने से पहले फीफा ट्रोफी को लॉन्च किया था। दरअसल दीपिका पादुकोण को फीफा वर्ल्ड कप की ट्रोफी को लॉन्च के लिए इसलिए चुना गया था क्योंकि इसे ग्लोबल लग्जरी ब्रांड लुई वितॉ ने डिजाइन किया था और दीपिका इस लग्जरी ब्रांड की ब्रैंड एंबैसेडर हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा' में कैमियो रोल में देखा गया था। कहा जा रहा है कि फिल्म के दूसरे हिस्से में वह लीड रोल में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। साथ ही वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगी। फिलहाल दीपिका पादुकोण साउथ के फेमस एक्टर प्रभास के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में दीपिका और प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+