रणवीर सिंह ने IPL 2022 फिनाले में 'नाचो नाचो' गाने पर किया ऐसा डांस, यूजर्स कह रहे ये बड़ी बात

रणवीर सिंह ने साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के सुपरहिट गाने 'नाचो नाचो' पर परफॉर्म किया और इसके हुकअप स्टेप भी किए।

मुंबई, 30 मईः इस बार आईपीएल 2022 फिनाले काफी दिलचस्प रहा। आईपीएल 2022 के फिनाले में एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स को हराकर नई टीम गुजरात टाइटंस ने ट्राफी पर अपना कब्जा किया, वहीं बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर भी फिनाले में ही रिलीज किया गया। उनका ये ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया। आईपीएल 2022 फिनाले में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा भी देखने को मिला। आपको बता दें कि रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, एआर रहमान और आमिर खान फिनाले मैच देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। एक्टर अक्षय कुमार ऑडियंस के बीच बैठकर रणवीर सिंह के साथ मैच को इन्जॉय करते हुए दिखाई दिए थे। आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रणवीर सिंह ने स्टेज पर परफॉर्मेंस भी दी थी। उनके इस परफॉर्मेंस की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ranveer singh

नाचो नाचो गाने पर किया डांस
आपको बता दें कि एक्टर रणवीर सिंह सिल्वर रंग की चमकदार जैकेट पहने अपने हाथों में आईपीएल का झंडा लिए मैदान में उतरे थे। इसके बाद उन्होंने अपने कई सुपरहिट गानों पर परफॉर्म किया, जिनमें 'मल्हारी', 'ततड़ ततड़' और 'तूने मारी एंट्रीया' जैसे गाने शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के सुपरहिट गाने 'नाचो नाचो' पर भी परफॉर्म किया और इसके हुकअप स्टेप भी किए। उनका ये डांस देखकर लोग उनके दीवाने हो गए हैं। लोगों उनकी इन डांस परफॉरमेंस को देखकर उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। उनके इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने केजीएफ 2 का डायलॉग बोला
रणवीर सिंह ने स्टेडियम में बैठी ऑडियंस का दिल तब और भी जीत लिया जब उन्होंने फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 से रॉकी भाई के स्टाइल को कॉपी करते हुए फिल्म का आइकोनिक डायलॉग बोला। रणवीर के बाद सिंगर एआर रहमान मंच पर आए और उन्होंने मां तुझे सलाम सॉन्ग के साथ लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाया। सभी लोगों ने फिनाले का मजा दौगुना कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+