Ranveer-Deepika: रणवीर-दीपिका ने इटली में रचाई थी शादी, खर्चा सुनकर उड़ जाएंगे होश
Deepika-Ranveer Wedding Anniversary: बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने आज ही के दिन 14 नवंबर 2018 को सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी को अब पूरे 5 साल हो चुके हैं। रणवीर और दीपिका बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल है। शादी के बाद से यह कपल अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, दोनों ने अपनी शादी में करोड़ों खर्च किए थे। इसका बजट जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भारत में नहीं बल्कि सात समंदर पार इटली में जाकर की थी। जहां उन्होंने काफी महंगा विला बुक किया था। जिसका नाम डेल बालबियानो था। इसमें कपल ने अपने तमाम गेस्ट के रूकने का इंतजाम किया था। एक रात के लिए इस विला में रूकने की कीमत हैरान कर देने वाली है।

आपको बता दें कि, 26000 स्क्वायर मीटर में फैले इस रिसॉर्ट में 75 कमरे हैं जिसे मेहमानों के लिए बुक किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो एक कमरे में रुकने के लिए एक रात की कीमत करीबन 33 हजार रुपये कपल ने चुकाई थी। यानि की अगर 75 कमरों की बात करें तो इस हिसाब से 24 लाख 75 हजार रुपये का खर्चा हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, शादी के वक्त रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस विला में अपने परिवार वालों के साथ लगभग 1 हफ्ता रुके थे। जिसका कुल खर्चा 1 करोड़ 73 लाख रुपये के करीब आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर और दीपिका की इस रॉयल वेडिंग में खर्चा 95 करोड़ के आसपास हुआ था। कपल की ये शादी बी-टाउन में अब तक की सबसे महंगी शादी में शुमार है। बता दें कि, सोशल मीडिया फैंस रणवीर और दीपिका को वेडिंग एनिवर्सरी के लिए लगातार बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications