रणवीर इलाहाबादिया-आशीष चंचलानी ने साइबर सेल से किया संपर्क, जानें क्या है वजह?
Ranveer Allahbadia Ashish Chanchlani: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब अपना बयान दर्ज के लिए सोमवार को मुंबई के साइबर सेल पहुंचे। जहां उन्होंने 'इंडिया गॉट लेटेंट' विवाद मामले में अपनी बयान दर्ज कराए।
एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर सेल ने 'इंडिया गॉट लेटेंट' शो के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।इस मामले में 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब सभी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सभी से बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। अब इस शो के पुराने एपिसोड्स और उसमें आए मेहमानों पर भी खतरा मंडरा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। इस लिस्ट में सिद्धांत चतुर्वेदी, उर्फी जावेद, राखी सावंत, दीपक कलाल, दिलिन नायर उर्फ रफ्तार और तनमय भट भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia मामले में SC की सख्ती के बाद एक्शन में सरकार, OTT प्लेटफॉर्म्स को दिए ये निर्देश
रणवीर इलाहाबादिया के 'पैरेंट्स' सेक्स' पर किए गए बयान ने कई जगहों पर हंगामा मचाया और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की। उनके इस विवादित बयान की वजह से 'इंडिया गॉट लेटेंट' शो के अन्य मेहमानों जैसे कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ देशभर में कई शिकायतें दर्ज की गई हैं।
रणवीर इलाहाबादिया को असम पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है और महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी उन्हें 24 फरवरी को समय रैना के साथ उपस्थित होने के लिए कहा था। वह इस समय विदेश में हैं और मामले की कार्रवाई के समय ने निवेदन किया था वीडियो कॉल के जरिए उनका बयान दर्ज किया जाए। हालांकि साइबर सेल उन्हें साफ इंकार कर दिय था। जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी भी उन यूट्यूबर्स में शामिल हैं जिनके खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: 'अल्लाहबादिया से ज्यादा डिजिटल प्लेटफॉर्म जिम्मेवार', विवाद पर बोले अनुपम मित्तल












Click it and Unblock the Notifications