बाघ पर पर्यटकों ने फेंके पत्थर, तो रवीना टंजन हुईं आग बबूला, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

भोपाल में कुछ युवकों ने वन विहार में टाइगर पर पत्थर फेंका जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। अब इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने गुस्सा जाहिर किया।

Raveena Tandon: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान है। इस पार्क में वन्य जीवन को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। लेकिन, हाल ही में इस पार्क का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवकों ने केज की जाली को हिलाते और बाघ पर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दिए। अब ये वीडियो सामने आने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन आग बबूला हो गईं।

Raveena Tandon

बाघ पर पथराव करने पर भड़कीं रवीना
रवीना टंडन ने इस मामले में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इसकी वीडियो शेयर की और वन विभाग से इन युवकों के खिलाफ जांच करने की मांग कही। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि, 'वन विहार, भोपाल, मध्य प्रदेश, पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर हंसी आती है। हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं- पत्थर फेंकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं है अपमान वे अधीन हैं'। रवीना ने अपने इस ट्वीट पर वन विहार को भी टेग किया है।

अधिकारियों ने जारी किया नोटिस
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बालाकृष्णन ने कहा, "इसके अलावा, हम निगरानी रखने में लापरवाही के लिए अपने कर्मचारियों से भी स्पष्टीकरण मांग रहे हैं।" उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पूरे पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+