ट्रेंडिंग सॉन्ग कच्चा बादाम पर रानू मंडल ने बनाया वीडियो, यूजर्स ने किया ट्रोल
नई दिल्ली, जनवरी 29। सोशल मीडिया पर इन दिनों बंगाली सॉन्ग 'कच्चा बदाम' काफी ट्रेंड कर रहा है। हर कोई सोशल मीडिया स्टार इस गाने पर रील बनाकर शेयर करने में लगा हुआ है। इस गाने पर रील बनाकर कई सोशल मीडिया स्टार अपने वीडियोज पर लाखों करोड़ों व्यूज कलेक्ट कर चुके हैं। ऐसे में लता मंगेशकर का एक गाना गाकर रातोंरात स्टार बनने वाली म्यूजिक आर्टिस्ट रानू मंडल ने भी 'कच्चा बदाम' गाने पर एक रील बनाई है।

ट्रोल हुईं रानू मंडल
रानू मंडल का यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया है। 50 हजार के करीब लोग उनके वीडियो को देख चुके हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। रानू मंडल के वीडियो पर यूजर्स ने खूब गुस्सा निकाला है। यूजर्स का मानना है कि रानू मंडल ने इस गाने की दुर्गती कर दी है। एक यूजर ने तो कमेंट में लिखा है, "RIP Badam song" वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में कहा है, "Om Shanti Badam"

कौन हैं रानू मंडल?
आपको बता दें कि रानू मंडल वहीं महिला हैं, जो लता मंगेशकर के गाने 'एक प्यार का नगमा है' को गाने के बाद रातोंरात स्टार बन गई थी। रानू मंडल ने हिमेश रिशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए कुछ गाने भी गाए थे, लेकिन आजकल रानू मंडल के तारे गर्दिश में हैं। अब वो अपनी सुरीली आवाज के लिए नहीं जानी जाती हैं।

जानिए 'कच्चा बदाम' के बारे में?
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर बंगाली सॉन्ग कच्चा बदाम खूब ट्रेंड कर रहा है। वैसे हकीकत में 'कच्चा बदाम' गाना सबसे पहले मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर ने गाया। वो गली-गली इस गाने के गाकर मूंगफली बेच रहे थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उसपर कई म्यूजिक कंपोजर ने गाना बना दिया। इतना ही नहीं भोजपुरी में भी इस वीडियो पर एक गाना बन गया। इंस्टाग्राम पर तो इस गाने की रील्स की भरमार हो गई है।
-
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप -
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications