Mrs Chatterjee Vs Norway: तीसरे दिन रानी मुखर्जी की फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की थी। लेकिन वीकेंड का ग्राफ देखें तो रानी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है।

Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे 17 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने जोर-शोर से प्रमोशन किया था। रिलीज होते ही फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत हुई। लेकिन, वीकेंड पर रानी मुखर्जी की फिल्म ने अपनी पकड़ बना ली। फिल्म की कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है। जिसका असर अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे ने तीसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Rani Mukherjee

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आया उछाल
इस फिल्म को आशिमा छिब्बर ने निर्देशित किया है। वहीं लगभग 25 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, पहले दिन मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे की धीमी शुरूआत हुई और फिल्म ने पहले दिन महज एक करोड़ 27 लाख का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल आया और लगभग दो करोड़ 26 लाख की कमाई की। वहीं तीसरे दिन की बात करें तो, आंकड़ों के मुताबिक रानी मुखर्जी की इस फिल्म को वीकेंड का काफी ज्यादा फायदा मिला है। फिल्म ने तीसरे दिन 3 करोड़ का कलेक्शन कर कुल 6.73 करोड़ की कमाई कर डाली।

मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे की कहानी
रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक ऐसी मां की है जो बच्चों की कस्टडी पाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाती है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रानी के अलावा जिम सरभ, नीना गुप्ता और अनिर्बन भट्टाचार्य ने मुख्य भूमिका में नजर आए। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

Recommended Video

    Rani Mukerji Birthday: 44 साल की हुईं रानी मुखर्जी, जानें उनके दिलचस्प किस्सें | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+