'तेरी आख्या का यो काजल' गाने पर जमकर थिरके रणदीप हुड्डा और लिन, बार बार देखा जा रहा वीडियो
Randeep Hooda lin laishram Dance Video: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लेशराम से मणिपुर में तैमेई रीति-रिवाजो से शादी की। कपल ने जिस सादगी से शादी रचाई वो चीज फैंस को काफी पसंद आई। इसके बाद कपल ने मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी दी थी। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुईं। इस बीच अब एक और वीडियो सामने आया है।
रणदीप हुड्डा और उनकी वाइफ लिन लैशराम शादी के बाद आए दिन फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कपल एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों हरियाणवी गाने पर थिरकते हुए नजर आए। सपना चौधरी के गाने 'तेरी आख्या का यो काजल' पर दोनों ने एकसाथ जमकर ठुमके लगाए।

न्यूलीवेड कपल रणदीप और लिन इस हरयाणवी गाने पर कुछ इस तरह थिरकते हुए नजर आए कि फैंस उनका डांस देखकर क्रेजी हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों डांस करते हुए एक दूसरे के साथ थोड़े कोजी हो गए। इस दौरान कपल के खास दोस्त भी उनके साथ मस्ती करते हुए नजर आए।
लिन ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'मणिपुर और हरियाणा।' कैमरे के सामने दोनों इस तरह मस्ती करने मग्न हो गए कि सोशल मीडिया पर फैंस बार-बार इस वीडियो को देखा जा रहा है। लोग कपल की इस शानदार कैमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें, लिन और रणदीप एक दूसरे को लंबे से डेट कर रहे थे। दोनों की शादी 29 नवंबर को मणिपुर में हुई थी। ये बॉलीवुड की अब तक की महंगी शादी में से कुछ अलग अंदाज में हुई। शादी में कपल के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त शामिल हुए। वहीं मुंबई में हुए रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सितारे कपल को शादी की बधाई देने पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications