शमशेरा का 'फितूर' गाना हुआ रिलीज, वाणी कपूर संग रणबीर कपूर का दिखा रोमांस
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म शमशेरा का दूसरा गाना फितूर रिलीज हो गया है। गाने में वाणी कपूर और रणबीर की दोनों रोमांटिक केमिस्ट्री कमाल की है।
मुंबई, 7 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली शमशेरा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर हर रोज नया अपडेट सामने आता रहता है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'जी हुजूर' रिलीज हुआ था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब इसका दूसरा गाना फितूर भी रिलीज हो गया है।

शमशेरा का नया गाना रिलीज
बता दें कि, फिल्म मेकर्स ने शमशेरा का नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने को अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने अपनी आवाज दी है और गीत के बोल करण मल्होत्रा द्वारा लिखे गए हैं। गाने में रणबीर कपूर और वाणी कपूर की केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों के रोमांस ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। दोनों की इस कैमिस्ट्री को फैस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही फैंस की अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। अब इंतजार है तो फिल्म के रिलीज होने का जब ऑन स्क्रीन पहली बार दोनों का रोमांस देखने को मिलेगा।
इस दिन रिलीज होगी शमशेरा
बता दें कि, फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। खास बात ये है कि इस रणबीर कपूर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं साथ ही वह इस फिल्म में डबल रोल करते हुए नजर आएंगे। तो इसका मतलब रणबीर कपूर फैंस के लिए डबल तोहफा लेकर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ संडय दत्त एक पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगे और वाणी कपूर एक डांसर की भूमिका निभाएंगी। अब इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications