'स्क्रिप्ट मांग रहा है', SS Rajamouli के पैर छूने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, वायरल हो रहा वीडियो
Ranbir Kapoor Troll: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में वह हैदराबाद पहुंचे इस दौरान लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण वह लगातार ट्रोल हो रहे हैं।
साउथ फिल्मों के बेहतरीन डायरेक्टर एसएस राजामौली रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को प्रमोट करने हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा साउथ सिनेमा के कई सितारे भी मौजूद थे। इस इवेंट में महेश बाबू जैसे दिग्गज सितारे भी शामिल हुए। इसी दौरान एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसने फैंस का खूब ध्यान खींचा।

दरअसल, प्री-रिलीज इवेंट में रणबीर कपूर ने एसएस राजामौली को देखते ही उनके पैर छुए। इतना ही नहीं राजामौली ने उन्हें गले लगाकर फिल्म एनिमल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोगों ने रणबीर के इस जेस्चर के लिए उनकी जमकर तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों ने उनको बुरी तरह ट्रोल भी किया।
वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, रणबीर एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि हीरा भी हैं। वहीं कुछ ने उन्हें जेंटलमेन का टैग दिया। हालांकि कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए और कमेंट कर लिखा, 'इसको मूवी चाहिए इसलिए ऐसा किया।' एक ने कहा, 'हिट फिल्म चाहिए' तो दूसरे ने लिखा, 'स्क्रिप्ट मांग रहा है।'
बता दें कि, रणबीर कपूर को आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था। इस पिल्म को फैंस ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। अब वह जल्द ही फिल्म एनिमल में एक्शन अवतार में नजर आएंगे। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications