क्या कैटरीना कैफ ने किया एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को इग्नोर? आलिया के सामने यूं चुराई नजरें, फोटो वायरल

Ranbir Kapoor Katrina Kaif: 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी शामिल हुए। इसके साथ पीएम मोदी सभी स्टार्स को भगवान राम के दर्शन भी कराए। लेकिन भगवन के दर्शन करने के लिए जब सितारे लाइन में लगे तो इस दौरान लोगों का जमावड़ा देखने को मिला।

राम मंदिर में भगवान दर्शन करने के दौरान भारी भीड़ की वजह से रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट को संभालते हुए नजर आए। जिसकी कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जब रणबीर कपूर जिसमें वह अपनी पत्नी का हाथ पकड़े हुए दिखे। वहीं उनके पीछे एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ खड़ीं हैं।

Ranbir Kapoor

वायरल हो रही इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है कि लंबी लाइन में रणबीर कपूर पत्नी आलिया और एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के बीच फंस गए। फोटो देख ऐसा लग रहा है कि एक्टर कैटरीना को छूने से बचते की कोशिश कर रहे हैं। जबकि कैटरीना के पीछे पति विक्की कौशल खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस मजे लेने लगे। लोग कमेंट कर रणबीर कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मिल के भी हम ना मिले तुमसे ना जाने क्यों। एक अन्य यूजर ने लिखा, एक तरफ बाहर वाली एक तरफ घरवाली। एक ने लिखा, बिचारा एक्स और पत्नी के बीच फंस गया। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है भगवान राम दोनों को मिलाना चाहते हैं।' फिलहाल ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बता दें कि, इससे पहले रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक्टर पत्नी आलिया से बचते हुए कैटरीना कैफ के चोरी-छुपे सेल्फी क्लिक करते हुए नजर आए। इस दौरान कैटरीना अपने पति विक्की से बात करने में व्यस्त दिखीं। बता दें कि, एक वक्त था जब कैटरीना और रणबीर के प्यार के चर्चे होते थे। दोनों काफी वक्त तक रिलेशनशिप में थे। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+