लाडली राहा के साथ स्पॉट हुए Ranbir Kapoor, पिता की गोद में बेबी को देख फैंस ने लुटाया प्यार
रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आए।
Ranbir Kapoor Daughter Raha Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म अब से दो दिन बाद यानी कि होली पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन फिल्म प्रमोशन की वजह से एक्टर वह बीते दिनों से अपनी बेटी राहा के साथ वक्त नहीं बिता पा रहे हैं। लेकिन, इस बीच उनका अपनी लाडली के साथ एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह उसको गोद में लिए नजर आए।

रणबीर कपूर और बेटी राहा की वीडियो वायरल
वैसे तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अब तक सोशल मीडिया पर अपनी बेटी राहा का चेहरा फैंस से छुपाए रखा है। लेकिन, इस बीच रणबीर और राहा की एक वीडियो में उसकी थोड़ी सी झलक देखने को मिली। वीडियो में पिता रणबीर अपनी बेटी को प्यार से गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं।
बेटी का चेहरा छुपाने की कोशिश में थे रणबीर
विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रणबीर कपूर अपने हाथों से बेटी का चेहरा छुपाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वह उसको फटाफट कैमरे से बचते-बचाते कार में अंदर लेकर जाते हुए दिखाई दिए। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर घर जाने की काफी जल्दी में हैं।

ब्लैक आउटफिट में नजर आए रणबीर
वीडियो में रणबीर कपूर ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं जबकि क्यूट सी राहा पूरे व्हाइट कपड़ों में नजर आईं। वह अपने डैडी की गोद में सोई हुई थीं। हाल ही में रणबीर कपूर फिल्म प्रमोशन के दौरान राहा का जिक्र करते हुए नजर आए थे। उन्होंने बेबी की स्माइल को जादुई बताया था। अपने इस बिजी शेड्यूल में भी वह बेटी का जिक्र करना नहीं भूले।

यूजर्स ने दिए वीडियो पर ऐसे रिएक्शन
फिलहाल रणबीर कपूर और राहा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देख फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कूलेस्ट पापा'। एक अन्य यूजर ने चेहरा छुपाने पर मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'चेहरा छुपाने के कितने पैसे मिले?' हालांकि अन्य यूजर ने वीडियो पर हार्ट इमोजी गिराए।

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
बता दें कि फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर एनिमल में नजर आने वाले हैं। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications