Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer: क्या मक्कार श्रद्धा देंगी रणबीर को धोखा? फिल्म के ट्रेलर में खुला ये राज

लव रंजन खुराना के निर्देशन में बनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर रोमांस करते हुए दिखाई देंगे।

Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर लगातार चर्चा में थे। फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया। जी हां, लव रंजन खुराना के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। फिलहाल ट्रेलर को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Ranbir Kapoor

'तू झूठी मैं मक्कार' का रिलीज हुआ ट्रेलर
इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। ट्रेलर से पहले फिल्म मेकर्स ने फिल्म का टाइटल प्रोमो जारी किया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया। अब सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक बार फिर रणबीर कपूर एक चॉकलेटी हीरो के तौर पर दिखाई देंगे। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। यहां देखें पूरा ट्रेलर

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर का आन स्क्रीन रोमांस देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। खबर के मुताबिक, फिल्म को इस साल होली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यानी कि, फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की शूटिंग भी कर रहे हैं। जिसमें उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+