आ गई रणबीर कपूर की ‘शमशेरा’ की रिलीज डेट, देखें एक्टर का ये धांसू लुक

रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ की रिलीज डेट अब सामने आ चुकी है। बता दें कि, ये फिल्म 22 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

मुबई, 20 जून: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म 'शमशेरा' का पहला लुक यशराज फिल्म्स ने जारी कर दिया है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर का धांसू लुक देखकर फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर काफी खौफनाक नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि यश राज फिल्म्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

ranbir kapoor

इस दिन रिलीज होगी शमशेरा
रणबीर कपूर का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को देख फैंस रणबीर कपूर की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस रणबीर कपूर की तुलना थॉर : लव एंड थंडर के पोस्टर से कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर पहले ही लीक हो गया था। लेकिन, अब फिल्म मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। बता दें कि, रणबीर कपूर की ये फिल्म 22 जुलाई को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होने जा रही है।

फिल्म में अहम किरदार
इस फिल्म की खास बात यह है कि, यह फिल्म लंबे ब्रेक के बाद रिलीज होने जा रही है। वहीं रणबीर कपूर भी 4 साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। रणबीर कपूर आखिरी बार अपनी फिल्म 'संजू' में नजर आए थे जिसमें उन्होंने अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक की थी। अब उन्ही के साथ रणबीर कपूर काम करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, इस फिल्‍म का न‍िर्देशन करण मल्‍होत्रा ने क‍िया है और फिल्म में रणबीर कपूर के साथ इस बार वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+