ऋषि कपूर को याद करते हुए नम आंखों से बोलीं नीतू कपूर, रणबीर के फोन की स्क्रीन पर रहती है ऋषि जी की फोटो
मुंबई, मई 02। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को 2 साल पूरे हो गए हैं। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उन्हें कैंसर था और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। 2 दिन पहले ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें याद किया और एक इंटरव्यू में बताया कि आज भी रणबीर कपूर समेत पूरा परिवार ऋषि जो को बहुत याद करता है।

रणबीर के फोन की स्क्रीन पर होती है ऋषि की फोटो
नीतू कपूर ने बताया कि हाल ही में रणबीर की शादी के दौरान ऋषि जी को हमने बहुत मिस किया था। खासकर, रणबीर आज भी अपने पापा को बहुत मिस करता है, उसके मोबाइल फोन की स्क्रीन पर ऋषि जी की ही फोटो होती है। नीतू कपूर ने बताया कि पिछले 2 साल में ऐसा कोई दिन नहीं देखा जब मैंने अपने बच्चों की आंखों में आंसू नहीं देखे हों, लेकिन वो काफी मजबूत हैं।

'हर दिन ऋषि जी आते हैं याद'
नीतू कपूर ने आगे बताया कि वो इंडस्ट्री में आए दिन ऐसे लोगों से मिलती ही रहती हैं, जिनके पास ऋषि से जुड़ा हुआ कोई ना कोई किस्सा जरूर होता है, मेरे पति के पास जीवन का सबसे बड़ा व्यक्तित्व था, उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। मुझे आज भी लगता है कि वो कहीं ना कहीं मुझसे जुड़े हुए हैं।

67 साल की उम्र में ऋषि जी का हुआ था निधन
आपको बता दें कि दो दिन पहले 30 अप्रैल को ऋषि कपूर की पुण्यतिथि थी। 2 साल पहले 30 तारीख को ही कोविड के समय ऋषि कपूर का निधन हो गया था। 67 साल की उम्र ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि जी के जाने के बाद हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई है। रणबीर और आलिया कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 1980 में शादी की थी। ऋषि को 2018 में ल्यूकेमिया का पता चला था और वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे।












Click it and Unblock the Notifications