फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र' में हुई अब एक और एंट्री! रणबीर कपूर संग 7 साल बाद दिखेंगी ये एक्ट्रेस
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र को लेकर एक के बाद एक नया अप़डेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं।
मुंबई, 16 मई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मचअवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को लेकर फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस बीच फिल्म को लेकर हर रोज एक नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि, फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान नजर आ सकते हैं वहीं अब इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी दिखाई दे सकती हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म में नई एंट्री
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मचअवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही थी। फिल्म को लेकर हर रोज एक नया अपडेट सामने आ रहा है। ट्रेलर का एक सीन देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान नजर आएंगे। वही अब ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि, दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में अपना जलवा दिखाएंगी।

शाहरुख का होगा ये किरदार
आपको बता दें कि, इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो के रोल में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, ट्रेलर में दिखाए एक सीन के मुताबिक ये अंदाजा लगाया जा रहा है। इससे पहले भी रणबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरुख खान ने कैमियो के किरदार में नजर आए थे।

रणबीर संग 7 साल बाद दीपिका आएंगी नजर
वहीं बात करें रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण की तो, बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साइंस फिक्शन फिल्म में दीपिका छोटा लेकिन अहम किरदार निभाती दिख सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि फिल्म मेकर्स की तरफ से नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए हां कह दी हैं लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रणबीर और दीपिका की आखिरी फिल्म
बता दें कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दीपिका पादुकोण 7 साल बाद रणबीर के साथ नजर आएंगी। इससे पहले उन्हें साथ में साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म तमाशा में साथ देखा गया था। इस फिल्म के बाद से इस जोड़ी को एकसाथ पर्दे पर नहीं देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications