आलिया पास नहीं होती तो बाथरूम तक नहीं जाते रणबीर कपूर, 'ईशा' पर कुछ इस कदर निर्भर हैं 'शिवा'

हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया कि वे आलिया भट्ट पर कितने निर्भर हैं। रणबीर ने अपने डेली रूटीन को लेकर भी काफी कुछ कहा है।

मुंबई, 18 सितंबर: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फैंस के पसंदीदा कपल की लिस्ट में शुमार हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के वक्त से कपल के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब शादी के बाद दोनों नन्हें मेहमान का स्वागत करने की जोरों-शोरों से तैयारियां भी कर रहे हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपने और पत्नी आलिया के बॉन्ड को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस भी काफी हैरान रह गए। रणबीर ने अपने डेली रूटीन के बारे में भी बात की है।

फैंस के फेवरेट रणबीर-आलिया

फैंस के फेवरेट रणबीर-आलिया

स्क्रीन पर शानदार दिखने वाले कपल की असर जिंदगी के बारे में जानने की फैंस को हमेशा ही एक्साइटमेंट रहती है। बहुत कम स्टार्स ऐसे होते हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं। आलिया-रणबीर फैंस के फेवरेट कपल हैं और हाल ही में रणबीर ने अपनी वाइफ के बारे में बात करते हुए फैंस को सरप्राइस दिया है।

रणबीर ने किया खुलासा

रणबीर ने किया खुलासा

रणबीर सिंह और आलिया भट्ट पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में साथ नजर आए। फिल्म में आलिया के बिना रणबीर अधूरे थे। कुछ ऐसा ही हाल एक्टर का रियल लाइफ में भी है। नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है।

'तब तक बाथरूम नहीं जाता जब तक...'

'तब तक बाथरूम नहीं जाता जब तक...'

फिल्म में ईशा के बिना शिवा का किरदार अधूरा है। ऐसे में रणबीर से जब सवाल किया गया कि क्या असल जिंदगी में भी क्या वे एक-दूसरे पर निर्भर हैं, तो एक्टर ने कहा कि मुझे इस बात पर बेहद गर्व है कि मैं इंडिपेंडेंट और अलग हूं। लेकिन असल में मैं आलिया पर निर्भर हूं। मैं बाथरूम तक नहीं जाता और ना ही कुछ खाता हूं जब तक मैं आलिया को नहीं देख लेता।

फैंस को किया सरप्राइज

फैंस को किया सरप्राइज

इस बात को खुद आलिया भट्ट ने भी एक्सेप्ट किया है कि रणबीर उनके बिना कुछ नहीं करते। फैंस रणबीर कपूर का ये खुलासा जानकर फूले नहीं समा पा रहे हैं। रणबीर ने फैंस को आलिया से जुड़ी ये बात बताकर सरप्राइज कर दिया है।

जल्द बनने जा रहे मां-बाप

जल्द बनने जा रहे मां-बाप

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कैमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद है। कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। जून के महीने में ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था। इसके बाद ही दोनों ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ में दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+