'मैंने अपनी बहन को खूब पीटा था और फिर....', रणबीर कपूर ने सामने रखी ऐसी सच्चाई, मां नीतू कपूर के भी उड़े होश

Ranbir Kapoor: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ एक बार से लोगों को एंटरटेन करने के लिए लौट आए हैं। इस बार उनका नया कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में कई साल बाद कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर ने खोले पर्सनल राज
गत 30 मार्च 2024 से कपिल शर्मा के इस शो की शुरुआत हुई है और पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर के साथ मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस शो में रणबीर कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज लोगों के सामने रखे।

Ranbir Kapoor

रणबीर और रिद्धिमा की लड़ाई
रणबीर और रिद्धिमा की मां नीतू कपूर ने भी अपने दोनों बच्चों की बचपन की कई सारी बातें कैमरे के सामने बताई। नीतू कपूर ने बताया कि उनके बेटे रणबीर बचपन से बहुत शांत हैं लेकिन बहन रिद्धिमा के साथ उनकी बिल्कुल नहीं पटती थी। दोनों भाई-बहन आपस में खूब लड़ते और झगड़ते थे।

रणबीर ने कहा- मैंने बहन को खूब पीटा था
वहीं इसी बात रणबीर कपूर भी कैमरे पर बताते थे कि वह बचपन से ही अपनी बहन को खूब तंग करते थे और उसे खूब मारते भी थे। रणबीर कपूर ने शोमें कहा- जब पाप-मम्मी घर पर नहीं होते थे तो मैं अपना सारा गुस्सा अपनी बड़ी बहन रिद्धिमा पर उतार देता था। एक बार तो मैंने उसे खूब पीटा था और उनसे मम्मी से मेरी शिकायत भी लगा दी थी। उसके बाद मम्मी ने मेरी जमकर क्लास लगाई थी।

'रणबीर कपूर शांत लड़के हैं'
रणबीर कपूर ने कहा कि वैसे तो वह काफी शांत किस्म के इंसान है लेकिन बहन के साथ उनका एक अलग ही रिश्ता है। वह बहन को मारते थे और वो फोन करके पैरेंट्स को उनकी शिकायत कर देती थी। इसके बाद रणबीर कपूर की जमकर पिटाई होती थी।

'राहा के जन्म के बाद बदल गए हैं रणबीर'
वहीं शो में रणबीर कपूर ने बताया कि बड़े होने के बाद सारी चीजें बदल गईं। बहुत सी जिम्मेदारियां सिर पर आ गईं। वहीं रणबीर ने ये भी कहा कि बेटी राहा के जन्म के बाद तो वह और ज्यादा शांत हो गए हैं कियोंकि उन्हें अब हर वक्त अपनी बेटी का ख्याल रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+