'दादा' बनकर मैदान पर उतरेंगे रणबीर कपूर, एक्टर निभाएंगे पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का किरदार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही कोलकाता शुरू होगी।

Sourav Ganguly Biopic: बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों से बायोपिक का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अगर बात भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की बायोपिक की बात करें तो इसपर भी अब तक कई बन चुकी हैं। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी से लेकर कपिल देव तक का नाम शामिल है। अब जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की असल जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। जिसकी स्क्रीप्ट भी फाइनल हो चुकी है। अब बस इंतजार है फिल्म की शूटिंग का जो कि, कोलकाता में होगी।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार!
अब सभी फैंस के मन में आ रहा होगा कि आखिर ऑन स्क्रीन सौरव गांगुली कौन बनेगा? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रणबीर कपूर ऑनस्क्रीन भूमिका क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे। माना जा रहा है कि, इससे पहले स्क्रिप्ट की वजह से नाम फाइनल नहीं हो पा रहा था लेकिन अब रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए हामी बर दी है। वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता रवाना होंगे।

जल्द शुरू होगी फिल्म की शुटिंग
खबरों के मुताबिक, सौरव गांगुली की इस बायोपिक के लिए पहले ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे बड़े एक्टर्स के नाम सामने आए थे। लेकिन, अब लंबे समय बाद रणबीर कपूर को इस फिल्म के लिए फाइनल कर दिया गया है। कहा ये भी जा रहा है कि, ये बायोपिक एक बड़े बजट की फिल्म होने वाली है। यानी कि, 200 से 250 करोड़ की लागत से फिल्म तैयार की जाएगी। अब देखना होगा कि, आन स्क्रीन रणबीर कपूर फैंस की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म संजू में अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक की थी। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया गया।

Recommended Video

    Ranbir Kapoor की Shamshera से लेकर Aamir Khan की Laal Singh Chaddha रहीं 2022 की Flop फिल्में!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+