रणबीर ने जिस लड़की के गालों को चूमा, आखिर कौन है वो?, फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड की सबसे फेवरेट कपल में से एक हैं आलिया और रणबीर। इस जोड़ी को हर एक अपडेट को लेकर फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। वहीं फैंस इस बात की इंतजार में भी हैं कि आखिर कब रणबीर और आलिया एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। ये जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी हिट हैं। फैंस दोनों को साथ देकर हमेशा खुश होते हैं। इसी कड़ी में रणबीर कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें रणबीर आलिया की बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं।

आलिया की बहन शाहीन भट्ट को किस करते आए नजर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो में शाहीन रणबीर के काफी करीब बैठी हुई हैं। रणबीर कपूर इस फोटो में वह शाहीन को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह बातें काफी तेज गति से चल रही है कि ना सिर्फ आलिया बल्कि रणबीर उनके परिवार के साथ भी काफी नजदीक है।

शादी को लेकर इंटरव्यू में दिया था बयान
आलिया अपनी लव लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। माना जा रहा है कि वे दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में आलिया ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया था।

आलिया ने कहा था- शादी होने में समय लगता है
इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा, जब आप शादी को लेकर पूछते हैं तो सबसे पहली बात ये आपका बिजनेस नहीं है, दूसरी बात, अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें, तो शादी एक मन की स्थिति है लेकिन हम थोड़ी शांति चाहते । हम तय कर चुके हैं, एक रिलेशनशिप में हैं। हमें शादी करनी भी है, लेकिन अब इस सवाल से आगे बढ़ जाओ। इसे जब होना होगी तब हो जाएगी। जब मैं चाहूंगी, रणबीर चाहेगा। शादी होने में समय लगता है।

आलिया ने कहा था- मैं पहले से ही उनसे शादी कर चुकी हूं
'रणबीर कपूर को पहली बार स्क्रीन पर देखते ही उनकी दीवानी हो गई थीं' आलिया ने आगे कहा, 'अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें कि मैं शादी कब करूंगी, तो...मेरे दिमाग में मैं पहले से ही उनसे शादी कर चुकी हूं। ये भूल जाओ! जब मैंने उन्हें पहली बार पर्दे पर देखा था उसी दिन मैंने तय कर लिया था कि मैं उनसे शादी करना चाहती हूं। वो तब की बात है जब मैं एक प्यारी सी बच्ची थी। ये सब मन की बात है। ये एक सुकून है जो आपके दिमाग में है। दिल में है और आपके रिश्ते में है। मुझे अब इस सवाल से चिढ़ होती है, क्योंकि अब मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहती कि मैं शादी कब कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications