'श्रीराम' बनने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं रणबीर कपूर, लीक हुआ वीडियो तो फैंस के उड़े होश

Ranbir Kapoor Workout Video: कोई भी फिल्म हो, रणबीर कपूर का गजब का डेडिकेशन हमेशा ही देखने लायक होता है। एक्टर अपनी एक्टिंग और फिजीक से फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। फिल्म में चाहे गेनिंग दिखानी हो या फिर लीनिंग। रणबीर को अच्छी तरह से पता है कि कैसे उन्हें अपनी बॉडी पर काबू पाना है। ऐसा ही कुछ अब 'श्रीराम' के रोल से पहले नजर आ रहा है।

हाल ही में रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। नितेश तिवारी की फिल्म के लिए एक्टर जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं और इसके सबूत वो अपने फैंस के साथ शेयर भी करते रहते हैं। अब एक्टर के वर्कआउट की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

Ranbir Kapoor

दरअसल, रणबीर के ट्रेनर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहा भी नजर आ रही हैं। राहा की वजह से क्लिप और भी खास हो गया। वीडियो में एक्टर हाइक समेत खतरनाक ट्रेनिंग करते नजर आ रही हैं। कभी वे कार्टव्हील चला रहे हैं तो कभी जॉगिंग कर रहे हैं। कभी एक्सरसाइज तो कभी तैराकी। कैप्शन में ट्रेनर ने लिखा- डीकंप्रेसन हफ्ते के लिए ग्रामीण इलाकों में गए। रणबीर के साथ WIP..

एक क्लिप में तो रणबीर के साथ राहा भी नजर आ रही है, जो दूर खड़ी खेल रही है। क्लिप देखकर साफ पता लग रहा है कि इस फिल्म में भी एनिमल की ही तरह रणबीर अपने रोल और ट्रांसफॉर्मेशन से जान फूंक देने वाले हैं। फैंस रणबीर कपूर को राम के रोल में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

रणबीर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आखिरी बार उन्हें फिल्म एनिमल में रश्मिका मंदाना औरतृप्ति डिमरी के साथ देखा गया था। फिल्म में एक्टर ने हमेशा की तरह फैंस का दिल जीतने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। रणबीर को अब उनकी नेक्स्ट फिल्म में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+