Animal BO Day 1: 'एनिमल' पर नहीं पड़ा 'सैम बहादुर' के क्लैश का असर, पहले दिन फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़
Animal Box Office Collection Day 1: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के साथ हुए क्लैश का फिल्म एनिमल की कमाई में कोई फर्क नहीं पड़ा। रणबीर कपूर की फिल्म ने शाहरुख खान की जवान को भी पहले दिन पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ ये इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी।
साल 2023 की रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। पहले दिन फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सभी किरदारों ने फिल्म में अपनी जान फूंक दी। सबसे ज्यादा लोग रणबीर कपूर और विलेन के रोल में नजर आए बॉबी देओल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म 'एनिमल' ने ओपनिंग डे पर दमदार कलेक्शन किया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, रणबीर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल ने पहले दिन 63 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, Sacnilk की शुरुआते आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा केवल हिंदी भाषा में कमाई की। इसी के साथ रणबीर कपूर और बॉबी देओल के करियर में ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली बनी है।
बता दें कि, फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में नजर आए। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन की भूमिका निभाई है। लेकिन बिना एक शब्द कहे एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से भौकाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर भी बॉबी देओल की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म एनिमल और कितने नए रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications