रणबीर कपूर की बेंटले कार के सामने लोगों ने की ऐसी हरकत, भड़के एक्टर, कहा- 'ये क्या कर रहे हो' और फिर जो हुआ
Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में वह प्रभु श्रीराम के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिलहाल रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए जमकर तैयारी करने में जुटे हुए हैं।
करोड़ों की कार में नाइट ड्राइव पर निकले रणबीर
इससे पहले रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। आपको बता दें कि पिछले दिनों रणबीर कपूर ने करोड़ों की लग्जरी कार 'बेंटले' खरीदी थी। हाल ही में वह अपनी नई कार को लेकर लेट नाइट ड्राइव पर निकले थे लेकिन घर लौटने के दौरान वह काफी गुस्से में नजर आए।

पैपराजी और फैंस ने कार के सामने की ऐसी हरकत
आपको बता दें कि लेट नाइट रणबीर कपूर की कार के सामने उनकी तस्वीर लेने के लिए पैपराजी दौड़ते नजर आए थे। ये हरकत करते देख रणबीर कपूर काफी इरीटेट हो गए थे। रणबीर कपूर की फोटो क्लिक करने के लिए उनके फैंस और पैपराजी उनकी कार के इर्द-गिर्द मंडराते दिखे।
लोगों के झुंड को देख गुस्सा हुए रणबीर कपूर
अपनी लग्जरी कार से लेट नाइट ड्राइव के लिए निकले रणबीर ने शायद उम्मीद नहीं की थी कि इतनी रात उनका सामना इन लोगों से होने वाला है। कार के सामने लोगों के झुंड को देखकर रणबीर कपूर की नाराजगी उनके एक्सप्रेशंस से साफ दिखाई दे रही थी। वहीं ये सब देखकर रणबीर कपूर ने कहा- क्या कर रहे हो।
रणबीर कपूर ने पकड़ लिया अपना सिर
रणबीर कपूर इस वीडियो में ड्राइविंग सीट की साइड वाली सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। लोगों को कार के सामने भागते-दोड़ते देखकर एक्टर अपना सिर पकड़ लेते हैं। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह ही रणबीर ने 6 करोड़ की ये लग्जरी कार खरीदी है। हालांकि इस वक्त वह फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं।












Click it and Unblock the Notifications