'आलिया हम कब शादी कर रहे', सबके सामने रणबीर ने पूछा सवाल, एक्ट्रेस ने दिया चौंकाने वाला जवाब
नई दिल्ली, 16 दिसंबर: रणबीर कपूर की अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र की घोषणा हो गई है। जिसमें वो आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। बॉलीवुड के क्यूट कपल की ये साथ में पहली फिल्म है। लंबे वक्त से दोनों रिलेशन में हैं और कई बार सोशल मीडिया पर ये अफवाह भी उड़ी कि 2022 में वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ब्रह्मास्त्र के पोस्टर रिलीज इवेंट के दौरान मीडिया ने इससे जुड़ा सवाल भी रणबीर से पूछ लिया, जिसका मजेदार जवाब मिला।

कैटरीना के बाद रणबीर पर नजर
हाल ही में विक्की-कैटरीना शादी के बंधन में बंधे हैं। इसके बाद से रणबीर कपूर के शादी की चर्चा हो रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कई साल से रिलेशन में हैं, लेकिन 2020 में उन्होंने इसे आधिकारिक कर दिया, जब डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने आलिया को रणबीर के रूप में संबोधित किया था। हालांकि आलिया ने शरमाते हुए इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। तब से रुक-रुककर दोनों की शादी की खबरें सामने आती रहती हैं।

ये था रणबीर का जवाब
ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर लॉन्च पर रणबीर और आलिया साथ नजर आए। इसी दौरान एक पत्रकार ने रणबीर से पूछा कि आप आलिया या फिर किसी और से कब शादी करेंगे? इस पर रणबीर ने कहा कि हमने पिछले एक साल में बहुत से लोगों को शादी करते देखा। मुझे लगता है कि हमें इसी से खुश होना चाहिए। रणबीर ने आलिया से भी उनके प्लान के बारे में पूछा लेकिन उन्होंने भी इसे टाल दिया।

अयान मुखर्जी बीच में कूदे
रणबीर ने आलिया को देखते हुए पूछा हमारी कब होगी? इस पर आलिया ने जवाब दिया कि तुम मुझसे क्यों पूछ रहे हो। इसके बाद अयान मुखर्जी बीच में कूद पड़े। उन्होंने कहा कि आज के प्रोग्राम में आपको एक तारीख मिल गई, जो है ब्रह्मास्त्र के रिलीज की डेट। ऐसे में आज के लिए एक तारीख काफी है।

पिता को याद कर हुए इमोशनल
आपको बता दें कि ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। पोस्टर लॉन्चिंग के दौरान रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज मुझे अपने पिता की बहुत याद आती है। जब उन्होंने ये फिल्म साइन की तो वो बहुत नाराज थे। वो हमसे सवाल करते रहते कि तुम दोनों (रणबीर और अयान) क्या कर रहे हो। फिल्म बनाने में इतना टाइम कौन लेता है, कौन इतना पैसा इंवेस्ट करता है? तुम्हें एक पैसा भी नहीं मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications