आलिया भट्ट को छोड़ अब इस एक्ट्रेस को इंप्रेस करने में लगे हैं रणबीर कपूर, पत्नी के पीछे करते हैं ऐसी हरकतें
रणबीर कपूर को लेकर रश्मिका मंदाना ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह फिल्म के सेट पर उनकी वजह से रो पड़ी।
मुंबई, 2 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ब्राहमास्त्र की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। अब इस फिल्म के बाद वह अब अपनी अगली फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा।

रश्मिका मंदाना ने किया बड़ा खुलासा
रणबीर कपूर एक ऐसे एक्टर हैं जो कि हर किसी नई एक्ट्रेस के साथ अपनी ट्विनिंग बना ही लेते हैं। फिर चाहे वो ऑन स्क्रीन हो या फिर ऑफ स्क्रीन। इस बीच एक्टर को लेकर रश्मिका मंदाना ने एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि वह फिल्म के सेट पर रणबीर की वजह से रोईं।

रणबीर कपूर की वजह से रश्मिका की आंखों में आए आंसू
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने खुलासा कर बताया कि फिल्म एनिमल के सेट पर शूटिंग के दौरान उनके लिए स्पेशल ब्रेकफास्ट बनाने के लिए रणबीर ने अपने कुक को लगाया था। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि, वो बोरिंग ब्रेकफास्ट से तंग आ गई थी। जिसके बाद अगले दिन रणबीर कपूर ने अपने कुक से खाना बनवाया और यह देख एक्ट्रेस की आंखों में आंसू आ गए।

रश्मिका को रणबीर ने कराया स्पेशन फील
मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होंने अपने कुक से खाना बनवाया और मैं रोने लगी कि 'एक ही खाना इतना अच्छा कैसे हो सकता है? सॉरी लेकिन यह बहुत अच्छा है'। रणबीर ने मुझसे कहा, 'तुम वह बोरिंग खाना क्यों खा रही हो?' फिर मैंने कहा, 'तुम्हें अच्छा कुक मिला है हम नहीं हैं। हम आम आदमी हैं''।

रश्मिका का वर्कफ्रंट
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिलहाल वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुडबाय को लेकर सुर्खियों में हैं। जो कि 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता जैसे दिग्गज कलाकार स्क्रीन शेयर करेंगे।

रश्मिका की जल्द रिलीज होंगी ये फिल्में
इसके अलावा रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। जिसके लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा। इस फिल्म के लिए पहले परिणीति चोपड़ा को चुना गया था लेकिन किसी वजह से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। जिसके बाद अब मेकर्स ने रश्मिका मंदाना को चुना है।












Click it and Unblock the Notifications