'मैंनें तो बस मजाक...' पत्नी आलिया की बॉडी शेमिंग कर ट्रोल हुए रणबीर, तो मांगनी पड़ी माफी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के बॉडी पर कमेंट कर दिया था।

नई दिल्ली, 24 अगस्त: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के बॉडी पर कमेंट कर दिया था। जिसके बाद आलिया के फैन्स ने रणवीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं इसको लेकर रणबीर ने अब माफी मांग ली है। उन्होंने इसके लेकर अपनी सफाई दी है।

ब्रह्रमास्त्र के प्रमोशन के दौरान किया कमेंट

ब्रह्रमास्त्र के प्रमोशन के दौरान किया कमेंट

बता दें कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के वजन बढ़ने के बारे में कमेंट किया। सोशल मीडिया यूजर्स को ये बात अच्छी नहीं लगी। यूजर्स ने प्रेगनेंट वाइफ को मजाक करने के लिए रणबीर की जमकर आलोचना की। एक्टर ने इसके लिए अब माफी मांगी है।

क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल

क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल

ब्रह्मास्त्र को प्रमोट करने के लिए हाल ही में एक यूट्यूब लाइव सेशन में रणबीर, आलिया और अयान को एक साथ देखा गया था। इस दौरान रणबीर और आलिया से पूछा गया कि वे अपनी फिल्म का प्रमोशन क्यों नहीं कर रहे हैं। बातचीत की एक क्लिप रेडिट और ट्विटर सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई थी।

यूजर्स ने की जमकर आलोचना

यूजर्स ने की जमकर आलोचना

आलिया इस दौरान बात कर रही थी कि रणबीर ने अपनी पत्नी के बेबी बंप की ओर इशारा करते हुए मजाक कर दिया। रणवीर का यह कमेंट यूजर्स को अच्छा नहीं लगा। इसके बाद यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की।

'मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं'

'मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं'

रणबीर ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए बुधवार को चेन्नई पहुंचे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आलिया के बारे में कमेंट को लेकर स्पष्ट करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि हां, बिल्कुल। सबसे पहले, मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं जो मेरे जीवन में है।

मैं सभी से माफी मांगता हूं

मैं सभी से माफी मांगता हूं

मैंने बस मजाक में कहा था, लेकिन फिर भी इसको लेकर किसी को हर्ट हुआ है तो मैं माफी चाहता हूं। मेरा इरादा किसी को हर्ट करने का नहीं था। फिर भी किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो माफी चाहता हूं। रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को शादी की थी। जून में आलिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- जब रणबीर ने लिया कैटरीना की सक्सेस का क्रेडिट, एक्ट्रेस बोलीं- 'पीके आया है क्या?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+