जब रणबीर ने लिया कैटरीना की सक्सेस का क्रेडिट, एक्ट्रेस बोलीं- 'पीके आया है क्या?'
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कैटरीना कैफ की सक्सेस का क्रेडिट लेते हुए दिख रहे हैं। इतने में कैटरीना कैफ पूछती हैं कि 'पीके आया है क्या?'
मुंबई, 24 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी है। एक्ट्रेस ने कई आइटम सॉन्ग्स कर फैंस को अपना दीवाना बनाया है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। इस बीच एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस की सक्सेस का क्रेडिट उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर लेते हुए दिखे। ऐसे में रणबीर के इस बयान का जवाब देते हुए कैटरीना का एक थ्रोबैक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने रणबीर को ऐसा जवाब दिया, जो लोगों की उम्मीदों से बिल्कुल परे था।

कैटरीना ने किए पॉपुलर आइटम सॉन्ग्स
कैटरीना कैफ ने कई पॉपुलर आइटम सॉन्ग्स में काम किया है। इनमें तीस मार खान फिल्म का शीला की जवानी, एक था टाइगर का माशाअल्लाह, अग्नीपथ की चिकनी चमेली और धूम-3 का कमली सॉन्ग शामिल है।

क्या बोले रणबीर?
रणबीर और कैटरीना का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर ने कैटरीना की सक्सेस का क्रेडिट लेते हुए कहा था कि ये मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है। मुझे लगता है कि उनका डांस काफी शानदार है।

कैटरीना ने दिया ऐसा जवाब
रणबीर ने कहा कि बहुत कम लोग जानते हैं कि कैटरीना ने जो शीला की जवानी, चिकनी चमेली, माशाअल्लाह और कमली जैसे गाने किए हैं, उन्हें सफल बनाने के पीछे मैं ही था। मैं ही उसे रिहर्सल करवाता था। उसे एक्सप्रेशन मैं ही सिखाता था। इसके बाद कैटरीना ने पीछे मुड़कर देखा और पूछा पीके आया है क्या?

लंबे वक्त तक किया डेट
बताते चलें कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'राजनीति' और 'जग्गा जासूस' जैसी फिल्मों में साथ नजर आए थे।

इन फिल्मों में दिखेंगी कैटरीना
कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही फोन बूथ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी दिखाई देंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस टाइगर 3 और मैरी क्रिसमस में भी नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications