रिलीज से एक दिन पहले रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लगा बड़ा झटका, डिलीट करने होंगे इंटीमेट सीन्स नहीं तो....
Animal: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आया है। साथ ही फिल्म के लीड हीरो रणबीर कपूर और विलेन का किरदार निभा रहे बॉबी देओल का खूंखार लुक की भी जमकर तारीफ हो रही है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से 'ए' सर्टिफिकेशन मिला है। इसके साथ ही अब फिल्म को रिलीज से पहले ही कुछ बदलाव करने होंगे।
'एनिमल' को मिला 'ए' सर्टिफिकेट
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर 'एनिमल' को मिला सीबीएफसी का सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है जिसमें बोर्ड ने 'एनिमल' में 5 बदलाव करने के लिए कहे हैं। वायरल सर्टिफिकेट के मुताबिक 'एनिमल' के मेकर्स को विजय (रणबीर कपूर) और जोया (रश्मिका मंदाना) के इंटीमेट और क्लोज-अप शॉट्स को हटाने के साफ निर्देश दिए गए हैं।

कई शब्दों को करना होगा रिप्लेस
ऐसे में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के रोमांटिक और कोजी सीन्स को फिल्म से हटाया जा सकता है। इंटीमेट सीन्स के बाद सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म से 'वस्त्र' शब्द को कॉस्ट्यूम से रिप्लेस करने के लिए भी कहा है। सीबीएफसी ने मेकर्स को फिल्म से कुछ और लाइन्स और सबटाइटल्स बदलने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कई और शब्दों को हटाने की भी बात कही गई है।
फिल्म से इंटीमेट सीन्स होंगे डिलीट
आपको बता दें कि 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने पहले ही द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में ये साफ कर दिया था कि फिल्म एडल्ट्स के लिए है और इसीलिए वह अपने बेटे को 'एनिमल' दिखाने नहीं ले जाएंगे। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कहा था कि इस फिल्म के कई सीन्ड बड़े बड़े लोगों के रोंगटे खड़े कर सकता है। ऐसे में ये फिल्म बच्चों को नहीं दिखानी चाहिए। फिल्म में कई जगह पर हिंसक घटनाएं भी दिखाई गई हैं।
1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार फिल्म 'एनिमल' बाप-बेटे के बीच एक टॉक्सिक रिश्ते की कहानी है। फिल्म में अनिल कपूर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के पिता बने हैं। वहीं रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आ रही हैं। इसके अलावा बॉबी देओल ने फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया है। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु , तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications