आलिया ने रणबीर के सिर पर फेरा हाथ, तो एक्टर ने हटाया, क्या गुस्से में थे रणबीर?
हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस के बाहर साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
मुंबई, 15 अगस्त: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शानदार सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। प्रमोशन के वक्त से लेकर फिल्म रिलीज होने और फिर शानदार प्रदर्शन तक.. आलिया रणबीर को अकसर ही स्पॉट किया जाता है। हाल ही में कपल को धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस के बाहर साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल काफी खुश नजर आ रहे थे। लेकिन तभी आलिया ने पति रणबीर के पास खड़े होकर कुछ ऐसा कर दिया, कि कपल का ये वीडियो जमकर वायरल होने लगा।

फैंस के फेवरेट कपल
रणबीर-आलिया बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। पहली बार दोनों किसी फिल्म में साथ दिखाई दिए और जोड़ी के साथ फिल्म का प्रदर्शन भी शानदार रहा। फैंस दोनों को पहली बार साथ देखकर काफी खुश और एक्साइटेड नजर आए।

आलिया ने रणबीर के सिर पर फेरा हाथ
फिल्म में फैंस को इंप्रेस करने के बाद अब कपल असल जिंदगी में भी फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हाल ही में दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। कैमरे के सामने जब आलिया रणबीर कपूर के बाल ठीक करने लगीं, तो रणबीर को शायद ये पसंद नहीं आया और वे आलिया का हाथ हटाते नजर आए।
वायरल हुआ वीडियो
अब आलिया-रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई लोग वीडियो देखने के बाद कपल को क्यूट बता रहे हैं तो कई यूजर्स दोनों की कैमिस्ट्री पर ही सवाल उठाते दिख रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि लड़कों को नहीं पसंद, जब कोई उनके बाल छेड़े।

'ब्रह्मास्त्र' साबित हुई फिल्म
बताते चलें कि बॉलीवुड में लगातार पिटती फिल्मों के बीच रणबीर-आलिया की फिल्म ने सचमुच 'ब्रह्मास्त्र' का काम किया है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दर्शक इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे। अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

फैंस को भाई कैमिस्ट्री
लोग आलिया रणबीर को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। फिल्म देखने के बाद दर्शकों को कपल की कैमिस्ट्री काफी पसंद भी आई। बॉलीवुड के बायकॉट के बीच फिल्म ने वाकई ब्रह्मास्त्र का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications