आलिया की खातिर रणबीर कपूर और विकी कौशल में होगी जबरदस्त भिड़ंत, इस फिल्म से आया तगड़ा अपडेट

संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल के साथ बना रहे हैं। इसका नाम 'लव एंड वॉर' फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी। बीच रणबीर इसे छोड़ रामायण की शूटिंग में बिजी हो गए थे। जिसके बाद अब वो वापस 'लव एंड वॉर' के शेड्यूल को जॉइन कर लिया है।

अब इस फिल्म के एक बड़े सीक्वेंस को लेकर अपडेट आया है। जिसे रणबीर विकी के साथ शूट करने वाले हैं। रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए 12 किलो वजन घटाया है।

Vicky Kaushal and Ranbir Kapoor

पिछले साल नवंबर में शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग करीब 50% शूटिंग पूरी हो चुकी है। पिंकविला ने सोर्सेस के हवाले से बताया, "संजय लीला भंसाली इस साल अगस्त में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच तगड़े फेसऑफ सीन शूट करने की प्लानिंग में हैं। इस समय संजय अपनी टीम के साथ एक ग्रैंड सेट की तैयारी कर रहे हैं। जिसमें ये दो बड़े और वर्सटाइल एक्टर्स एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई देंगे। भंसाली ने रणबीर और विक्की के बीच डायलॉग से भरे इस ड्रामेटिक सीन को प्लान और डिज़ाइन करने में काफी वक़्त लगाया है।"

सूत्र की माने तो, संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग 2025 के आखिर तक पूरी करना चाहते हैं। फिल्म की 100 दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और 90 दिन का काम अभी भी बाकी है। फिल्म का ज़्यादातर हिस्सा मुंबई के कई अलग-अलग स्टूडियो में शूट किए जाएंगे। भंसाली फिलहाल रोम में हैं। वो यहां लोकेशन देखने गए हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा यूरोप में भी शूट होगा।

शूटिंग के साथ-साथ भंसाली और उनकी टीम फिल्म की एडिटिंग भी कर रही है। रणबीर ने जहां 12 किलो वजन घटाया है, तो वहीं विक्की ने 15 किलो तक वजन कम किया है। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में लव ट्रायएंगल देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+