कौन है वेदिका प्रकाश शेट्टी? आलिया भट्ट की Ex-PA 77 लाख 'चुराने' के आरोप में गिरफ्तार, पूरा कांड सुन होगी हैरत
आलिया भट्ट धोखेधड़ी का शिकार हो गई हैं। उनके साथ 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें उनकी ही एक्स असिस्टेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। वेदिका प्रकाश शेट्टी पर आलिया के अकाउंट से ₹77 लाख की हेराफेरी करने के आरोप है। वेदिका को मंगलवार शाम जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वेदिका पर कथित तौर पर एक्ट्रेस और उनके प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड से ₹76 लाख से अधिक नकदी 'चुराने' का आरोप है। एक्स असिस्टेंट को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के लगभग पांच महीने बाद बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। आलिया की मां सोनी राजदान ने इस मामले की शिकायत की थी।

2 साल में किया घपला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वेदिका पर आलिया के हस्ताक्षर करके दो साल की अवधि में प्रोडक्शन हाउस के अकांउट से अपने अकाउंट में फंड ट्रांसफर करने के आरोप हैं। न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेदिका पर 2023 और 2025 के बीच इटरनल सनशाइन के धन के साथ-साथ आलिया के पर्सनल अकाउंट से ₹76,90,892 की धोखाधड़ी करने के आरोप है।
मामले की जांच जारी
आलिया की मां, सोनी राजदान ने फरवरी में वेदिका प्रकाश शेट्टी के खिलाफ फाइनेंशियल फ्रॉड का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुंबई पुलिस की एक टीम ने वेदिका को बेंगलुरु में ट्रैक किया। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब पूरी मामला जानने के लिए उसके बैंक खातों और फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। इस मामले पर आलिया या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
कौन हैं वेदिका प्रकाश शेट्टी?
वेदिका प्रकाश शेट्टी दो वर्षों से अधिक समय तक आलिया के साथ उनकी पर्सनल असिस्टेंट रही हैं। पिछले साल उन्होंने आलिया को छोड़ दिया था। वह आलिया के पर्सनल और प्रोफेशन लेन-देन को संभालती थीं। इसमें आलिया के प्रोडक्शन हाउस की देख रेख भी वेदिका के ही जिम्मे थी। बता दें, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस आलिया ने 2021 में शुरू की थी। इस कंपनी की पहली फिल्म डार्लिंग्स थी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी इसमें आलिया, शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू ने लीड रोल में थे।












Click it and Unblock the Notifications