Ramayana: फिल्म 'रामायण' में किस स्टार ने निभाया कौन सा किरदार? जानें बजट से लेकर रिलीज डेट तक
Ramayana Starcast and Budget: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंडिग टॉपिक बनी हुई है। आजा यानी 3 जुलाई 2025 को फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है, जिसने धूम मचा दी है।
'रामायण' का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर रिलीज
आपको बता दें कि इस मेगा प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर वीडियो दोनों ही रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'रामायण' के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं।

फर्स्ट लुक पोस्टर में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर धनुष थामे एक योद्धा की तरह जंगल में खड़े हैं, जबकि बैकग्राउंड में उगता सूरज और बादलों से ढका आसमान एक दिव्य माहौल बना रहा है।
कितना है फिल्म का बजट?
'रामायण' को भारत की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट लगभग 600 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। खबर है कि फिल्म का केवल एक सेट ही 11 करोड़ रुपए से बनाया गया है। ऐसे में ये साफ हो गया है कि फिल्म को बनाने में काफी पैसा खर्च हुआ है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
जानकारी के अनुसार इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा जबकि दूसरा भाग साल 2027 में रिलीज होगा।
रणबीर और यश ने फिल्म के लिए की है खास तैयारी
-रणबीर कपूर फिल्म में श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। इस किरदार के लिए रणबीर ने अपनी डाइट से नॉनवेज तक हटा दिया है ताकि वह भगवान राम के किरदार में पूरी तरह से रम सकें। वहीं माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने भी अपने लुक पर काफी काम किया है।
-रणबीर कपूर ने अपने वजन को कम करने के लिए काफी वर्कआउट किया है। हाल ही में फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरा हुआ है और बताया जा रहा है कि रैपअप के वक्त रणबीर कपूर और रवि दुबे दोनों ही काफी इमोशनल हो गए थे।
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में किस स्टार ने निभाया कौन सा किरदार?
1. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान श्री राम का किरदार निभाते नजर आएंगे।
2. माता सीता का किरदार साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी निभाएंगी।
3. टीवी के पॉपुलर एक्टर रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
4. फिल्म रामायण में एक्टर अरुण गोविल को आप राजा दशरश की भूमिका में देखेंगे।
5. रामायण में अमिताभ बच्चन जटायु की भूमिका में दिखाई देंगे।
6. फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता कैकई के रोल में दिखआई देंगी।
7. रामायण में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका में देखा जाएगा।
8. फिल्म केजीएफ के स्टार यश इस फिल्म में लंकापति रावण की भूमिका निभाएंगे।
9. आदिनाथ कोठारी को इस फिल्म में आप राम के भाई भरत की भूमिका में देखेंगे।
10. रामायण में बॉलीवुड के दमदार हीरो सनी देओल को आप हनुमान की भूमिका में देखेंगे।
11. कुणाल कपूर फिल्म में इंद्र देव की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।
12. रामायण में इंदिरा कृष्णन को भगवान श्रीराम की मां कौशल्या की भूमिका में देखा जाएगा।
13. शीबा चड्ढा इस फिल्म में मंथरा की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
14. रकुल प्रीत सिंह रामायण में रावण की बहन शूर्पणखा की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
15. विवेक ओबेरॉय रामायण में शूर्पणखा के पति विद्युतजीव की भूमिका में दिखाई देंगे।
16. एक्टर विक्रांत मैसी को रामायण में रावण के बेटे मेघनाथ का किरदार निभाते देखा जाएगा।
17. बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल फिल्म में कुंभ कर्ण के किरदार में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications