Hanuman की पूंछ लिए कैसे बैठते थे दारा सिंह? 9 घंटे की शूटिंग के बाद ऐसे फूंकी थी लंका
Ramayana Hanuman Dara Singh: अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। दुनियाभर में इसे लेकर लोगों के बीच खूब उत्साह है। जहां देखो वहां श्रीराम के नाम की गूंज है। इस बीच हम आपको एक ऐसी बात बताने वाले हैं, जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
रामायण धारावाहिक से तो आप भली-भांति परिचित होंगे। वैसे तो शो से जुड़े कई सारे फैक्ट्स आपको पता ही होंगे मगर कई बातें ऐसी हैं, जिन्हें जानने के बाद आपका दिल खुशी से भर जाएगा। ये बात है रामायण में दारा सिंह का किरदार निभाने वाले हनुमान।

एक इंटरव्यू में अपने बारे में बात करते हुए दारा सिंह ने बताया कि वे भारी मेकअप के चलते नौ घंटे तक कुछ भी नहीं खाते थे। फिल्ममेकर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने भी बताया कि उनके पिता पागल आदमी की तरह काम किया करते थे। वे सुबह 4 बजे शूटिंग करते थे।
लहरें के साथ इंटरव्यू में प्रेम ने दारा सिंह की तारीफ की थी और कहा था कि उनके मेकअप में लगभग तीन से चार घंटे लगते थे। तब प्रोस्थेटिक्स नहीं थे और हमें लुक को हनुमानजी से मैच कराना पड़ता था। इसके बाद पूंछ लगा रखी थी तो बैठेगा कहां?
प्रेम सागर ने ये भी कहा कि लंका दहन अध्याय रामानंद सागर और उनकी टीम ने बहुत सोच विचार कर तैयार किया गया था। दारा की की एक्टिंग ने इस सीन को जिंदा रखा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications