'हे प्रभु, कहां हैं आप...', रामायण की सीता दीपिका से आखिर ऐसी क्या गलती हुई, कि भड़क उठे लोग
'हे प्रभु, कहां है आप...', रामायण की सीता दीपिका से आखिर ऐसी क्या गलती हुई, कि भड़क उठे लोग
मुंबई, 16 अगस्त: 15 अगस्त को पूरे देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाई गई। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पहल पर अपने-अपने घर तिरंगा लहराया गया और लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर की। बॉलीवुड सेलेब्रिटियों ने भी आजादी का जश्न मनाने हुए अपने घर पर तिरंगा लहराया और उसके साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। इस दौड़ में 'रामायण' में मां सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया भी हाथ में तिरंगा लिए नजर आईं। दीपिका चिखलिया ने भी अपने ट्विटर पर बड़े से तिरंगे झंडे के साथ अपनी तस्वीर शेयर कीं। लेकिन इस दौरान वह एक बड़ी गलती क बैठीं, जिसके बाद से वह ट्रोल हो रही हैं। आइए जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा।

पाकिस्तान PMO को 'सीता' ने किया टैग
एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने ट्विटर पर तिरंगे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और पाकिस्तान पीएमओ को टैग किया। असल में दीपिका चिखलिया ने गलती से इस ट्वीट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैंडल को टैग कर दिया था। रामायण अभिनेत्री दीपिका को उनकी गलती के लिए बड़े पैमाने पर ट्रोल किया जा रहा है। फोटो में दीपिका चिखलिया को तिरंगा पकड़े और सलामी देते देखा जा सकता है लेकिन वह इस पर ट्रोल भी बहुच हो गई हैं।

ट्रोल हुईं दीपिका चिखलिया
रामानंद सागर की रामायण से प्रसिद्धि पाने वाली दीपिका चिखलिया को ट्विटर पर उनकी गलती के लिए बड़े पैमाने पर ट्रोल किया जा रहा है। भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर, दीपिका उर्फ रामायण की सीता ने तिरंगे के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं @PakPMO हम सभी को 75 वीं स्वतंत्रता।" लगता है एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में इंडिया पीएमओ की जगह गलती से पाकिस्तान के पीएमओ को टैग कर दिया है। लेकिन, ट्विटर शायद ही कभी आपकी गलतियों को माफ करता है। उन्होंने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

'हे प्रभु, कहां हैं आप? अब तो अवतार लेना ही होगा'
दीपिका चिखलिया के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'हे प्रभु, कहां हैं आप? अब तो अवतार लेना ही होगा'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये सीताजी को क्या हो गया है, रावण को सलाम कर रहीं हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'शांत हो जाओ दोस्तों, पाकिस्तान भारत का ही एक राज्य है।' दीपिका के इस अन्य ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, हे माते, ये आपकी कैसी माया है? इन असुरों के मंत्री को किस कारण टैगीत किया है आपने?'

जानिए दीपिका चिखलिया के बारे में?
रामानंद सागर की रामायण से दीपिका चिखलिया प्रसिद्धि हुई हैं। शो के मूल रूप से चलने के 35 साल बाद भी दीपिका चिखलिया को सीता जी के नाम से संबोधित किया जाता है, ऐसा रामायण का प्रभाव है। रामायण के बाद, दीपिका को टीपू सुल्तान की तलवार और विक्रम और बेताल जैसे लोकप्रिय शो में देखा गया था। उन्हें आखिरी बार बाला में यामी गौतम की मां के रूप में देखा गया था और जल्द ही वह हिंदी फिल्म गालिब में भी नजर आएंगी।

दीपिका की हाल ही में वायरल हुई थी थ्रोबैक फोटोज
दीपिका चिखलिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की थी, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुईं। पहली फोटो में दीपिका नो मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर किसी फिल्म के सीन की लग रही है,जिसमें वह काले रंग की साड़ी में छोटे बालों के साथ दिखाई दे रही हैं। दीपिका चिखलिया ने कई हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया, जिनमें पत्थर, गाल, भगवान दादा और घर संसार शामिल हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से अपनी खुद की फैन फॉलोइंग बनाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications