33 साल बाद 'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया की हो रही है टीवी पर वापसी, अयोध्या पर आधारित है ये शो

Dipika Chikhlia: रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक शो 'रामायण' में मां सीता का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाली हैं। खबर है कि सीता के किरदार से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया 33 साल बाद टीवी पर दोबारा वापसी करने जा रही हैं। दीपिका चिखलिया टीवी सीरियल 'धरतीपुत्र नंदिनी' में अहम रोल में नजर आएंगी। लोग इस शो को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

दीपिका चिखलिया ने कहा- लोग मेरी पूजा करते हैं
दीपिका चिखलिया ने अपने इस सीरियल के बारे में एनबीटी से बात की है। उन्होंने कहा- आज भी लोगों के जहन से सीता वाला किरदार नहीं गया है। ऐसे में लोग मुझे अभी भी सीता माता की तरह पूजते हैं। उन्होंने बताया कि गुप्तार घाट, अयोध्या के मंदिर में पंडित उनके पैर छूने लगे थे, जिस पर दीपिका ने उनसे कहा था- आप तो मत करिए, आप बुजुर्ग भी हैं और पंडित भी हैं तो उन्होंने पलटकर कहा था- नहीं आप तो माता हैं।

Dipika Chikhlia

'33 साल बाद टीवी पर लौट रही हूं'
दीपिका चिखलिया ने कहा- 'रामायण' के बाद मैंने 'टीपू सुल्तान' में काम किया था और अब 'धरतीपुत्र नंदिनी' में काम करने जा रही हूं। 33 साल बाद मैं टीवी पर लौट रही हूं। मुझे खुशी है कि ये मेरा अपना प्रोडक्शन है और ये कहानी अयोध्या की है। उन्होंने आगे बताया- मेरे किरदार का नाम सुमित्रा है। इस सीरियल में अमन जयसवाल और शगुन सेठ भी नजर आएंगी। मैं बहुत समय से सोच रही थी कि कुछ प्रोडक्शन का काम शुरू करूं। सीता माता के रोल की वजह से मुझे बाद में कुछ अच्छा ऑफर नहीं मिल रहा था और जो मिलता था वो पसंद नहीं आता था।

21 अगस्त से शुरू होगा ये सीरियल
दीपिका ने इंटरव्यू में कहा- मेरी लाइफ में बहुत स्ट्रगल चल रहा था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं अब क्या करूं। मैं गुजराती में छोटा खेड़ा करके एक शो करती थी। फिर लॉकडाउन के दौरन मेरे दिमाग में आया कि अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करती हूं। मैंने इसके लिए कई लोगों के साथ संपर्क किया। फिर एक-डेढ़ साल तक इंतजार किया कि कहीं कुछ अच्छी स्क्रिप्ट मिल जाए। अब जाकर ये सीरियल आगामी 21 अगस्त 2023 से टेलीकास्ट होने वाला है।

दादी का किरदार निभा रही हैं दीपिका चिखलिया
अपने किरदार के बारे में बातें करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा- सुमित्रा एक स्ट्रॉन्ग महिला है जो अपना परिवार और बिजनेस खुद चलाती है। वह बहुत मशहूर बिजनेसवुमैन है। मैं इस सीरियल में दादी का किरदार निभा रही हूं। मैं दूसरे टीवी सीरियल्स की तरह मां या बहू के किरदार में खुश नहीं रहना चाहती थी। मुझे एक स्ट्रॉन्ग किरदार चाहिए था और वो इस सीरियल में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+