क्या 'श्रीराम' के बाद 'लक्ष्मण' भी आएंगे राजनीति में? अरुण गोविल को टिकट मिलने पर सुनील लहरी ने दिया बड़ा बयान
Sunil Lahri Interview: रामायण में श्रीराम का दिव्य किरदार निभाने वाले अरुण गोविल बीते कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में हैं। एक्टर भाजपा से टिकट मिलने के बाद हाल ही में मेरठ पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि मैं जनता को प्यार देने आया हूं। एक्टर ने कहा कि उन्हें यहां की गलियां और स्कूल सब याद आ रहे हैं। अरुण गोविल को जबसे टिकट मिला है वे काफी चर्चा में हैं। अब रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने एक्टर को लेकर एक बयान दिया है।
क्या बोले रामायण के 'लक्ष्मण'?
बताते चलें कि मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा ने टीवी के राम अरुण गोविल को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद अरुण गोविल ने खुशी जताई और खुद को रोमांचित बताया। एक्टर ने कहा कि वे मेरठ की यादों को आज भी याद करते हैं। अब अरुण गोविल के प्रत्याशी बनने के बाद सुनील लहरी ने भी काफी कुछ कहा है।

अरुण गोविल को लेकर बोली ये बात
हाल ही में रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने 'ईटाइम्स' संग बातचीत में अरुण गोविल को लेकर कहा कि वे उनके लिए काफी खुश हैं। वे बोले कि असल में मैं बहुत खुश हूं। ऐसा लग रहा है कि परिवार में ही किसी को देश की सेवा करने का मौका मिला है। मैं उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। एक्टर ने कहा कि मुझे यकीन है कि वे न्याय करेंगे क्योंकि उनके अंदर कहीं न कहीं राम मौजूद हैं।
मेरठ में बीता टीवी के राम का बचपन
अरुण गोविल की बात करें तो उनकी पढ़ाई-लिखाई सब मेरठ के सरस्वती शिशु मंदिर, पूर्वा महावीर और राजकीय इंटर कॉलेज से हुई है। एक्टर सहारनपुर और शाहजहांपुर में भी पढ़े हैं। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की और फिर इसके बाद उन्हें कुछ नाटकों में एक्टिंग करने का मौका मिला।
फिर रामायण में श्रीराम के दिव्य किरदार ने एक्टर को घर घर में पहचान दिलाई। श्रीराम के किरदार में अरुण गोविल को लोगों ने इंसान कभी नहीं माना। हर कोई उन्हें भगवान ही समझता था और एक्टर के पैरों को छूता था।












Click it and Unblock the Notifications