Ram Setu Trailer: हाथ में पत्थर लिए समुद्र से बाहर निकले अक्षय कुमार, यूजर्स बोले- 'कहना क्या चाहते हो?
Ram Setu Official Trailer: 2 मिनट के ट्रेलर में अक्षय 'राम सेतु' को खोज रहे हैं और एक ऐसा सच सबके सामने लाना चाहते हैं, जिसके बारे में किसी को भी नहीं मालूम।
Ram Setu Official Trailer: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राम सेतु' का ट्रेलर आउट हो चुका है। 11 अक्टूबर यानी आज फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे देखने के बाद फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 2 मिनट के इस ट्रेलर में अक्षय राम सेतु को खोज रहे हैं और एक ऐसा सच सबके सामने लाना चाहते हैं, जिसके बारे में किसी को भी नहीं मालूम। फिल्म में अक्षय कुमार ने आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभाई है। इसमें नुरसत भरूचा, जैकलीन फर्नांडीज, नासर और सत्य देव प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत कोर्ट रूम की सुनवाई से होती है, जहां सरकार सुप्रीम कोर्ट से रामसेतु को गिराने की अनुमति मांगती है। क्लिप में नासर कहते हैं कि भारत भगवान राम में विश्वास पर चलता है ऐसे में इस विश्वास को कोई कैसे चुनौती दे सकता है। इसके बाद वे अक्षय को एक आर्कियोलॉजिकल अभियान पर भेजते हैं।
अक्षय के साथ इस मिशन पर जैकलीन फर्नांडीज और सत्य देव भी शामिल होते हैं। बाद में उन्हें पता चलता है कि इस मिशन पर उन्हें मरने के लिए भेजा गया है। नुसरत भरुचा भी एक शॉर्ट क्लिप में दिखा दे रही हैं, जो कहती हैं कि राम सेतु की खोज करना असंभव है। ट्रेलर के एंड में अक्षय कंधे पर पुल से एक पत्थर लेकर समुद्र से बाहर आ रहे हैं। एंड में वॉइस ओवर में कहा गया है कि दुनिया में श्रीराम के लाखों मंदिर हैं, लेकिन सेतु सिर्फ एक ही है।
बताते चलें कि ये फिल्म रामायण में राम सेतु से प्रेरित है। रामसेतु तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट से दूर पंबन द्वीप, जिसे रामेश्वरम द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप के बीच चूना पत्थर की एक श्रृंखला है। रामायण में इस बात का साफ तौर पर जिक्र है कि भगवान राम और उनकी सेना ने अपनी पत्नी सीता को बचाने लंका तक पहुंचने के लिए उस पुल का निर्माण करवाया था।
राम सेतु फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, नास्सर और नुसरत भरूचा मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म दिवाली के मौके पर यानी 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' भी रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications