'प्रेग्नेंसी या कुछ और चल रहा है...', राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में क्यों साथ नहीं दिखे विराट-अनुष्का ?
Anushka Sharma Viral Photo: 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रामलला अपनी जन्मभूमि में विराजे। इत ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए कई बड़े सितारे शामिल हुए।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मशहूर जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी निमंत्रण दिया गया था। लेकिन इस समारोह के दौरान दोनों पति-पत्नी एकसाथ नजर नहीं आए। इस बीच एक्ट्रेस की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसे देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अनुष्का शर्मा प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुई थीं।

हालांकि केवल अनु्ष्का शर्मा ही नहीं बल्कि विराट कोहली को लेकर भी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की वजह से दोनों इस खास मौके पर शामिल नहीं हो पाए। लेकिन अब अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है।
दरअसल, वायरल हो रही तस्वीर में एक महिला का आधा सिर दिखाई दे रहा है। इसी के साथ उसने माथे पर बिंदी लगाई और काला चश्मा पहना हुआ है। लेकिन उनका चेहरा बैरिकेडिंग से ढका हुआ है। अब लोग इस तस्वीर को लेकर दावा कर रहे हैं कि ये अनुष्का शर्मा प्राण प्रतिष्ठा में पहुंची थीं। वहीं कुछ का कहना है कि ये तस्वीर कैटरीना कैफ की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल तो हुए थे लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई हुई थी। इस बीच यह भी खबर सामने आ रही है कि विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले 2 टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे। जिसकी वजह कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब तक कपल की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications