"लड़की: ड्रैगन गर्ल" फिल्‍म के रिलीज से पहले राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ बच्‍चन को क्‍यों कहा "थैंक्‍यू सरकार"

Ram Gopal Varma told Amitabh Bachchan "Thank you Sarkar" before the release of "Girl: Dragon Girl"

मुंबई, 14 जुलाई: फिल्‍म मेकर और डॉयरेक्‍टर राम गोपाल वर्मा की बहुचर्चित फिल्‍म ड्रैगल गर्ल 15 जुलाई (शुक्रवार) को रिलीज होगी। खास बात ये है कि एक मार्शल आर्ट पर केंद्रित ये फिल्‍म चीन के 40 सिनेमाहाल में दिखाई जाएगी। इस फिल्‍म के रिलीज से एक दिन पहले फिल्‍ममेकर राम गोपाल वर्मा ने सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन को ट्टीट कर थैंक्‍यू सरकार कहा है। जब अमिताभ बच्‍चन की लड़की: ड्रैगन गर्ल फिल्‍म में कोई भूमिका नहीं हैं तो रामू ने उन्‍हें थैंक्‍यू क्‍यों कहा है?

अमिताभ बच्‍चन ने रामू के लिए लिखी थी ये बात

अमिताभ बच्‍चन ने रामू के लिए लिखी थी ये बात

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर बिग बी काफी एक्टिव हैं उन्‍होंने रामू की इस फिल्‍म के रिलीज से पहले उन्‍हें बधाई देते हुए एक ट्टीट लिखा। जिसमें अमिताभ बच्‍चन ने लिखा ऑल द बेस्ट सरकार .. !! लड़की: ड्रैगन गर्ल फिल्‍म भारत की पहली यथार्थवादी मार्शल आर्ट फिल्म है और चीन में एक साथ 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है।

राम गोपाल वर्मा ने लिखा थैंक्‍यू यू सरकार, आप जैसे सरकार....

राम गोपाल वर्मा ने लिखा थैंक्‍यू यू सरकार, आप जैसे सरकार....


अमिताभ बच्‍चन के ट्टीट का जवाब देते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा थैंक्‍यू यू सरकार, आप जैसे सरकार गॉडफादर को मेरी प्रणाम, चाइना में एंट्री करने के लिए मेरी ये फिल्‍म मेरा एक ट्रिब्यूट है और मैं अभिभूत हूं कि चीनी भी ऐसा ही सोचते हैं और जवाब में मेरी ब्रूस ली से प्रेरित फिल्म को 40,000 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज़ कर रहे हैं।

रामू ने ही बनाई है सरकार फिल्‍म

रामू ने ही बनाई है सरकार फिल्‍म

बता दें अमिताभ बच्‍चन की फिल्‍म सरकार , सरकार राज और सरकार 3 फिल्‍ममेकर राम गोपाल वर्मा ही हैं। सरकार राम गोपाल वर्मा द्वारा सह-निर्मित अपराध की दुनिया में स्थापित भारतीय राजनीतिक अपराध थ्रिलर फिल्मों की एक सीरीज थी । पार्ट 1 सरकार 2005 में, सेकेन्ड पार्ट सरकार राज 2008 में, और थर्ड पार्ट सरकार 3 2017 में रिलीज़ हुई। सरकार जिसमें अमिताभ बच्‍चन की एक्टिंग जमकर सराही गई थी। वहीं अब रामू की इस नई बहुचर्चित फिल्‍म के रिलीज से पहले दोनों ने एक दूसरे को सरकार का संबोधन देकर शुभकामनाएं दी हैं।

लड़की: ड्रैगल गर्ल में रामू ने लगाया है बोल्‍ड सीन्‍स का तड़का

लड़की: ड्रैगल गर्ल में रामू ने लगाया है बोल्‍ड सीन्‍स का तड़का

राम गोपाल वर्मा की बहुचर्चित फिल्‍म लड़की: ड्रैगल गर्ल 15 जुलाई (शुक्रवार) को रिलीज होगी। इस फिल्‍म से पूजा भालेकर जो मार्शल आर्ट की स्‍टूडेंट रही है, वो एक्टिंग की दुनिया में शुरूआत कर रही हैं। फिल्म के टीजर में एक्ट्रेस पूजा काफी सेक्सी और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। समुद्र के किनारे उनके दिए बहुत सारे बोल्ड सींस दर्शकों को इस फिल्‍म को देखने के लिए बेताब कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+