महंगी गाड़ियां और आलीशान घर... जेट से सफर करता है ये साउथ सुपरस्टार, अमीर एक्टर्स में हैं शुमार, जानिए नेटवर्थ
Ram Charan Net Worth: साउथ सुपरस्टार राम चरण आज यानी 27 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें कई सितारे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। राम चरण साउथ इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक है। वो ना सिर्फ एक एक्टर हैं बल्कि एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं।
राम चरण की गिनती सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में होती है। वह तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं तो सबसे अमीर परिवारों में से आते हैं। हालांकि इसके बावजूद राम चरण सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं। वहीं एक्टर की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी करोड़ों की संपत्ति है और साथ ही उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण की नेटवर्थ करीब 1300 करोड़ के आसपास है। एक्टर हैदराबाद में अपने पिता के साथ आलीशान घर में रहते हैं। जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई गई है। इस घर में हर तरह की सुविधाएं हैं। इसके अलावा राम चरण को महंगी गाड़ियों का भी शौंक हैं।
राम चरण के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास रोल्स रोयस फैंटम जैसी लग्जरी कार हैं। जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास एस्टन मार्टिन वी8 भी है जिसकी कीमत 3 करोड़ के आसपास है। साथ ही उनके पास बीएमडब्ल्यू 7, ऑडी क्यू 7, मर्सिडीज बेंज जीएलएस 350डी है।
इतना ही नहीं राम चरण के पास कई सारी महंगी घड़ियों का कलेक्शन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण के पास 30 घड़ियों का कलेक्शन है। वह ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि शानदार बिजनेसमैन भी हैं। वह ट्रूजेट एयलाइंस नाम की कंपनी के चेयरमैन हैं। जो देश भर में उड़ान भरती है। उनके पास एक निजी जेट भी है जिसका इस्तेमाल वह फिल्म के प्रमोशन के दौरान करते हैं। राम चरण एक प्रोडक्शन कंपनी के भी मालिक हैं जो की हैदराबाद में स्थित है। रिपोर्ट की मानें तो एक्टर एक फिल्म के लिए लगभग 12 करोड़ के आसपास चार्ज करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications