I Love You Trailer: रकुल प्रीत सिंह की 'आई लव यू' का ट्रेलर रिलीज, प्यार को जुनून में बदलते देख उड़ेंगे होश
I Love You Trailer Out: रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म 'आई लव यू' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में प्यार का ऐसा रूप देखकर लोगों के होश उड़ने लगे हैं।

I Love You Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और पावेल गुलाटी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'आई लव यू' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर देखने के बाद लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह की ये फिल्म आगामी 16 जून 203 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
'आई लव यू' का ट्रेलर रिलीज
एक मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत प्यार और मोहब्बत की बातों से होती है, लेकिन जैसे ही आप इसमें खोने लगते हैं तो अचानक ही कहानी पलट जाती है। 'आई लव यू' का ट्रेलर देखकर साफ समझ में आ रहा है कि प्यार का जुनूनी होना आपको लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि ये एक रोमांटिक-थ्रिलर-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में रकूल प्रीत सिंह और पावेल गुलाटी के अलावा अक्षय ओबेरॉय और किरण कुमार भी नजर आएंगे। देखें ट्रेलर-
प्यार का ऐसा रूप नहीं देखा होगा आपने
फिल्म की कहानी सत्या प्रभाकर के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका किरदार रकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं। वह मुंबई में काम करती है और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है। प्यार के एहसास को लेकर उसकी अपनी एक अलग ही थ्योरी है। लेकिन उसकी सिंपल जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी जिंदगी में प्यार की एंट्री होती है। आपको बता दें कि फिल्म 'आई लव यू' में कोई साधारण प्रेम कहानी नहीं दिखाई गई है। ये नए जामने की लव स्टोरी है, जिसकी हर एक बात सच्ची लगने लगती है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications