Jacky Bhagnani के साथ शादी की खबरों पर रकुल प्रीत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अब फर्क नहीं पड़ता कि...'
मुबई। अपनी एक्टिंग और शादी की खबरों को लेकर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हमेशा चर्चा में रहती हैं। रकुल अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर भी खूब खुलकर बात करती हैं। इसी क्रम में रकुल प्रीत ने जैकी भगनानी से शादी की अटकलों पर रोक लगाते हुए कहा कि जब भी मुझे ये कदम उठाना होगा तब मैं इसके बारे में बात करुंगी।

शादी की अकटलों पर तोड़ी चुप्पी
न्यूज 18 को इंटरव्यू देते हुए रकुल प्रीत सिंह ने शादी के अटकलों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शादी की अफवाहें हो या नॉनसेंस बातें हो, जिनका कोई मतलब नहीं है। वो विशेष रूप से मुझे बिल्कुल परेशान नहीं कर सकती। मैंने अपने काम में गलतियों से सीखा है काम करना जारी रखा है। मैं अपनी लाइफ में बहुत ट्रांसपैरेंसी रखती हूं और जब भी मुझे वो कदम उठाना होगा, तो मैं इसके बारे में बात जरूर करुंगी जैसा कि पहले मैंने किया था।

लोगों से कहा- नहीं लगाएं अभी अटकलें
इसके अलावा रकुल ने कहा कि मुझे केवल यही लगता है कि लोगों को अटकलें नहीं लगानी चाहिए। और सच्चाई के सामने आने का इंतजार करना चाहिए। लेकिन अभी मेरा फोकस अपने काम पर है।
पिछले साल रिलेशनशिप को लेकर शेयर किया था पोस्ट
बता दें कि पिछले साल रकुल ने अपने जन्मिदन के मौके पर एक तस्वीर शेयर करते हुए जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। फोटो के कैप्शन में रकुल ने लिखा था कि धन्यवाद मेरा आप इस साल सबसे बड़े उपहार रहे हैं। मेरी जिंदगी में रंग जोड़ने के लिए धन्यवाद। आपका होने के लिए धन्यवाद।

रकुल प्रीत की इस साल 6 फिल्में होंगी रिलीज
रकुल प्रीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी 6 फिल्में रिलीज होने के लिए शेड्यूल हैं। जॉन अब्राहम के साथ फिल्म अटैक, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के साथ रनअवे 34, आयुष्मान खुराना के साथ डॉक्टर जी, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ थैंक गॉड, छतरीवाली, अक्षय कुमार के साथ मिशन सिंड्रेला और कमल हासन के साथ इंडियन 2 में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications